फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   covid-19 in Baijnath

बैजनाथ धाम के दर्शन करने पर लगी पाबंदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
covid-19 in Baijnath
17grd01p बैजनाथ मंदिर गेट पर लगा ताला - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर भारत सरकार के निर्देश पर केंद्रीय पुरातत्व विभाग ने बैजनाथ धाम में दर्शन पर पाबंदी लगा दी है। पुरातत्व विभाग ने मंदिर के मेन गेट पर ताला लगा दिया है। यह ताला देख कई पर्यटक दर्शन किए बिना लौट गए।
विज्ञापन

बैजनाथ उत्तराखंड का प्रसिद्ध धाम है। धाम में एक-साथ शिव और पार्वती के दर्शन होते हैं। इससे इसकी महत्ता काफी है। गर्मी के सीजन में रोजाना देश-विदेश से सैकड़ों लोग यहां मदिर के दर्शन करने आते हैं। कोराना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर केंद्रीय पुरातत्व विभाग ने मंदिर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया है। शासन के आदेशानुसार मंदिर के पुजारी ही सुबह, शाम पूजा करेंगे। उसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। मेन गेट पर ताला लगने के कारण श्रद्धालुओं को लौटना पड़ा। इस कारण बैजनाथ मंदिर परिसर सूना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed