फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Court news: people face problems.

Almora News: वाहन चोरी के दोषी को तीन साल कैद

Sat, 28 Oct 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 28 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Court news: people face problems.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत ने वाहन चोरी के दोषी अतिकुर्रहमान को तीन साल कैद और 20,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। कोई साक्ष्य न मिलने पर मामले के अन्य दो आरोपी अमजद खान और राकेश पाठक को दोषमुक्त करार दिया गया।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने बताया कि धोबी मोहल्ला निवासी अतिकुर्रहमान को चोरी के वाहनों के साथ 10 सितंबर 2018 को पकड़ा गया। उसके पास से 28 दोपहिया वाहन बरामद हुए। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शाहदरा दिल्ली के मोहल्ला कबीरनगर निवासी उसका बहनोई अमजद रामपुर यूपी से लाकर उसे यह वाहन देता था। वह और मल्ला विश्वा निवासी राकेश इन्हें लोगों को बेचते हैं। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने राकेश और अमजद को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इन तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 411, 413, 414, 420, 467 और 471 के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। तब से यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था। अब इस पर फैसला आया है। सभी पक्षों, गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश ने अतिकुर्रहमान को दोषी करार देकर सजा सुनाई जबकि साक्ष्यों के अभाव में दो आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता हरीश मनराल ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed