{"_id":"5cdda63abdec22078775b962","slug":"countdown-begins-for-counting-administration-prepares-for-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":" मतगणना के लिए उल्टी गिनती शुरू, प्रशासन तैयारियों में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के लिए उल्टी गिनती शुरू, प्रशासन तैयारियों में जुटा
Thu, 16 May 2019 11:34 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 16 May 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ बैठक करते जिला निर्वाचन अधिकारी।
- फोटो : AMAR UJALA
लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए अब सिर्फ छह दिन रह गए हैं। प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कलक्ट्रेट में मतगणना को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मतगणना 23 मई को प्रात: आठ बजे से शुरू होगी। जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों से मतगणना एजेंट नियुक्त करके उनकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को देने को कहा। प्रत्येक प्रत्याशी द्वारा हर टेबल के लिए एक-एक एजेंट की नियुक्ति की जानी है।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) के बाद करीब 8.30 बजे से ईवीएम मशीनों की मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना स्थल में मोबाइल पूरी तरह से वर्जित रहेगा। उन्होंने बताया कि लोक सभा क्षेत्र अल्मोड़ा में पोस्टल बैलेट की अधिकता के कारण मतगणना में अधिक समय लगने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मतगणना को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक टेबल में सुपरवाइजर, गणना सहायक व एक आब्जर्बर की नियुक्ति की गई है। बता दें कि छह कक्षों में जिले के अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को मतगणना प्रक्रिया के बारे में पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अन्य तीन जिलों से परिणाम प्राप्त होने के पश्चात उन्हें संकलित कर चक्रवार परिणाम घोषित किए जाएंगे। बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी बीएल फिरमाल ने भी अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। बैठक में नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट डॉ. एसके उपाध्याय ने पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस मतगणना की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शंकर राम, प्रभारी कंट्रोल रूम राकेश जोशी, प्रभारी अधिकारी निर्वाचन बैठक बीएस दुग्ताल के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।
20510 पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस प्राप्त हुए
अल्मोड़ा। इस बार के चुनावों में पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस के माध्यम से काफी मत पड़े हैं। जिला
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभी तक सिर्फ अल्मोड़ा जिले में ही 20510 पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस प्राप्त हो चुके है। जबकि अन्य तीन जिलों के मत इसमें शामिल नहीं हैं। बता दें कि पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने और ईटीपीबीएस के माध्यम से सैनिकों के मत पड़े हैं।
विज्ञापन
चारों जिलों में होगी मतगणना, प्रमाणपत्र अल्मोड़ा से होगा जारी
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चार जिलों में डाले गए मतों की गणना 23 मई को चारों जिलों में होगी। अल्मोड़ा के लोअर माल रोड में स्थित होटल मैनेजमेंट संस्थान में अल्मोड़ा जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों अल्मोड़ा, रानीखेत, सोमेश्वर, द्वाराहाट, जागेश्वर और सल्ट में पड़े मतों की गणना की जाएगी। जबकि तीन जिलों बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में भी विधानसभावार मतगणना होगी। अन्य तीन जिलों के मतों का विवरण अल्मोड़ा आता रहेगा। चारों जिलों में मतगणना पूरी होने के बाद लोकसभा क्षेत्र के आरओ और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी नितिन भ
दौरिया विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र जारी करेंगे।