फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand news: Bjp Leader Bansidhar Bhagat Attack on congress about Corruption

कांग्रेस के डीएनए में ही भ्रष्टाचार, नहीं दिखाई देता परिवर्तन: बंशीधर भगत

Wed, 06 Jan 2021 09:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Bjp Leader Bansidhar Bhagat Attack on congress about Corruption
बंशीधर भगत - फोटो : अमर उजाला

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही भ्रष्टाचार है। केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे देश में भ्रष्टाचार पर नकेल कस दी है, लेकिन कांग्रेस को परिवर्तन नहीं दिखाई देता। भाजपा ने चहुंमुखी विकास करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विदेशों में भी भारत का मान बढ़ा है। कहा कि इस बार उत्तराखंड का मिथक टूटेगा और लगातार दूसरी बार भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


संवाद कार्यक्रम का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा भाजपा पूरे विश्व में नंबर एक पार्टी है। कहा कि कांग्रेस के एक परिवार ने लगातार 37 साल तक देश पर राज किया और देश को कर्ज में डुबो दिया। इस कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए उन्होंने राजकोष से 47 टन सोना गिरवी रख दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साढ़े छह साल के कार्यकाल में देश प्रगति कर रहा है। उत्तराखंड को केंद्र की तरफ से पूरी आर्थिक सहायता मिल रही है।
विज्ञापन


धार्मिक यात्रा को सुगम बनाने के लिए 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से ऑलवेदर रोड बन रही है। 16 हजार करोड़ रुपये की लागत से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का कार्य पूरा होने को है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हवाई सेवाओं को सुगम बनाया जा रहा है। सामरिक महत्व वाले राज्य में सीमाओं पर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार लाने के लिए शक्ति केंद्रों, बूथों पर मेहनत करने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि भाजपा कार्य करने वाली पार्टी है। पूर्व छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने रानीखेत क्षेत्र से भी किसी वरिष्ठ कार्यकर्ता को दायित्व सौंपने, नगर पालिका, जिला बनाने और उद्यान निदेशालय को दून नहीं ले जाने की मांग की। अध्यक्षता रवि रौतेला ने और संचालन प्रेम शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीखेत के चहुंमुखी विकास का वायदा कर गए बंशी
संवाद कार्यक्रम शुरू होते ही स्थानीय भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के सम्मुख रानीखेत की तमाम समस्याएं रखीं। कहा कि रानीखेत में प्रतिनिधित्व नहीं होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। धीरे-धीरे संस्थानों को अन्यत्र ले जाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रानीखेत क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए वह अपने स्तर से प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं से चुनाव में रानीखेत सीट से पार्टी के उम्मीदवार को जिताने की अपील की। यहां पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, कुंदन लटवाल, महेश नयाल, तरुण बंसल, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत, महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत, सीमा जसवाल, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, छावनी उपाध्यक्ष संजय पंत, पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत, नरेंद्र रौतेला, प्रदीप बिष्ट आदि थे।


संवाद के बहाने कांग्रेस पर निशाना साध गए भगत
संवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की नीतियों को जमकर कोसा। कहा कि वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री विदेशों में जाते हैं तो अमेरिका के राष्ट्रपति हवाई अड्डे पर उन्हें लेने पहुंचते हैं। एक समय ऐसा था जब कांग्रेस के प्रधानमंत्री को अमेरिका के राष्ट्रपति से मिलने में सात दिन लग जाते थे। कहा कि पूरे देश में कांग्रेस बिखर चुकी है। रानीखेत में ही मुट्ठीभर लोग उन्हें काले झंडे दिखाने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के कार्यों की उन्होंने सराहना की। बाद में वह कुंपुर लालकुर्ती में बूथ अध्यक्ष विनोद भार्गव के घर पर जलपान करने पहुंचे। उनके साथ गोपाल रावत, दीप भगत, मदन माहरा, रेखा पांडे, उमा रावत, लक्ष्मण माहरा, ललित माहरा, शंकर दत्त, रोहित शर्मा, नीरज तिवारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed