फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corporation politics heated up as soon as former Chief Minister Harish Rawat arrived in almora

Almora News: हरदा के आते ही गरमाई निगम की राजनीति, दावेदारी के लिए मौका तलाशते नजर आए स्थानीय नेता

Sat, 24 Aug 2024 03:15 PM IST
हीरा मेहरा राजेश शर्मा, संवाद
राजेश शर्मा, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 24 Aug 2024 03:15 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और अल्मोड़ा के पूर्व सांसद रह चुके हरीश रावत नगर में पहुंचे तो कांग्रेसी खेमे की राजनीति गरमा गई। मेयर से लेकर पार्षद का चुनाव लड़ने के अनेक संभावित दावेदार हरदा के आसपास परिक्रमा करते नजर आए।

विज्ञापन
Corporation politics heated up as soon as former Chief Minister Harish Rawat arrived in almora
 पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 

विज्ञापन

नगर पालिका अल्मोड़ा को निगम बना देने और अक्तूबर में संभावित निकाय चुनाव को देखते हुए मेयर और पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार भी अपनी राजनीतिक तैयारी में जुट गए हैं। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और अल्मोड़ा के पूर्व सांसद रह चुके हरीश रावत नगर में पहुंचे तो कांग्रेसी खेमे की राजनीति गरमा गई। मेयर से लेकर पार्षद का चुनाव लड़ने के अनेक संभावित दावेदार हरदा के आसपास परिक्रमा करते नजर आए। ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह नगर निगम के चुनाव में भी टिकट दिलवाने में अहम भूमिका पूर्व मुख्यमंत्री की ही रहेगी।

सुबह से ही हरदा जिस होटल में ठहरे थे, वहां टिकट के चहेतों का पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने, गुलदस्ते भेंट करते सेल्फी खिंचवाने तथा उसे सोशल मीडिया पर डालने का क्रम शुरू हो गया था। जब हरदा प्रेस वार्ता कर रहे थे तो वहां टिकट के चहेते लोग ज्यादा मौजूद थे। हर कोई अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर दावेदारी करने का भी मौका तलाश रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में सभी से चुनावों की तैयारी में जुटने और पार्टी को निकाय चुनाव में जोरदार जीत दिलाने का आह्वान भी किया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Almora News: दो घंटे तक बरामदे में बैठकर गुरुजी के आने का इंतजार करते रहे बच्चे, तब टूटी अधिकारियों की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं से किया कांग्रेस से जुड़ने का आग्रह
चुनाव आते ही राजनीतिक दलों को जनता की याद आने लगी है। निकाय चुनावों की सुगबुगाहट के बीच पूर्व सीएम हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान महिलाओं से आग्रह किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस से जुड़ें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव महिलाओं को उचित सम्मान दिया है। कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने महिलाओं और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी में शामिल कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed