फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corporation employee on strike

 निगम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Tue, 30 Jan 2018 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Tue, 30 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Corporation employee on strike
 निगम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला

पेयजल निगम का राजकीयकरण करने और तीन माह के वेतन का भुगतान करने समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होने से नाराज पेयजल निगम कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने निर्माण शाखा उत्तराखंड पेयजल निगम कार्यालयों में तालाबंदी कर धरना दिया। इस दौरान कामकाज ठप रहा। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। 
विज्ञापन


अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर निगम कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि निगम कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के पेंशनरों को भी तीन माह से पेंशन नहीं मिली है। इस कारण कर्मचारियों और पेंशनरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन का भुगतान शीघ्र करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया जा रहा है।


पूर्व में सरकार के साथ हुए समझौतों को लागू किया जाए। कहा कि पेयजल निगम का राजकीयकरण किया जाना चाहिए।

धरने पर अधीक्षण अभियंता बीके पंत, अधिशासी अभियंता एन लाल, सहायक अभियंता केडी भट्ट, ललित गौड़, प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद जोशी, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हर सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह फर्त्याल, जिलाध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, जिला सचिव राहुल बिष्ट, घनश्याम लोहनी, कुंदन सिंह बिष्ट, किशन सिंह बोरा, मोहन चंद्र भट्ट, प्रदीप वर्मा, नवीन चौहान, कमल मासीवाल आदि बैठे। अध्यक्षता यतेंद्र सिंह लस्पाल ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed