फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona virus Alert in Almora

अल्मोड़ा में 70 वाहनों को किया गया सैनेटाइज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Corona virus Alert in Almora
टैक्सी स्टेंड में वाहनों को सैनेटाइज करवाते आरटीओ शैलेंद्र तिवारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोरोना महामारी के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए शुक्रवार को संभागीय परिवहन विभाग ने अभियान की शुरुआत करते हुए करीब 70 वाहनों को सैनिटाइज किया। जिसमें टैक्सी, मैक्सी और केमू की बसें शामिल थीं। आरटीओ ने वाहन चालकों और लोगों से सचेत रहने और सुरक्षित रहने की अपील करते हुए वाहन चालकों को सैनिटाइजर भी दिए।
विज्ञापन

आरटीओ शैलेश तिवारी के नेतृत्व में टीम ने टैक्सी स्टैंड और करबला में वाहनों को सैनिटाइज किया। आरटीओ ने वाहन चालकों की मदद से सोडियम हाइपोक्लोराइड, ब्लीचिंग पावडर, पानी, फिनायल के मिश्रण से तैयार सैनिटाइजर से वाहनों के दरवाजों, हैंडल, सामान रखने की जगह, चालक की सीट, स्टेयरिंग आदि पर दवा का छिड़काव कर उसकी सफाई करवाई।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने ई-रिक्शे को सैनिटाइज करने के अलावा करबला के पास एक यात्री बस को भी रोका और यात्रियों के नीचे उतरने के बाद बस को सैनिटाइज किया। इसके अलावा अन्य बसें भी सैनिटाइज कीं। आरटीओ ने लोगों से ब्लीचिंग पाउडर, फिनायल और पानी के मिश्रण से सैनिटाइजर बनाने और उसको घर के दरवाजों की कुंडियों समेत अक्सर छुई जाने वाली जगहों पर सफाई करने को कहा। टीम में परिवहन कर अधिकारी प्रमोद चौधरी, नवीन तिवारी, टैक्सी यूनियन के सदस्यों के अलावा परिवहन कर विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed