फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona taught the importance of cleanliness

चलो कोरोना के कारण स्वच्छता का महत्व तो समझने लगे हैं लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Corona taught the importance of cleanliness
चिलियानौला के इसी नाले में रहता था पहले बेतहाशा कूड़ा। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। इसे कोरोना वायरस के संक्रमण का ही खौफ कहेंगे कि लोग अब स्वच्छता का महत्व भी समझने लगे हैं। नगर सहित निकटवर्ती चिलियानौला कस्बे के नालों और सार्वजनिक स्थलों पर पहले कूड़े का अंबार लगा रहता था। छावनी परिषद और पालिका द्वारा सफाई की जाती थी, लेकिन दूसरे दिन फिर वही हालात रहते थे। जब से कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ी है, लोगों ने अब कूड़े को सार्वजनिक स्थानों पर फेंकना बंद कर दिया है। लोग अब कूड़ेदानों का इस्तेमाल करने लगे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता को अहम माना जा रहा है, इसीलिए तमाम स्थानों पर सफाई का अभियान चल रहा है। सफाई कर्मी भी पालिका और कैंट क्षेत्र में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। गांव-गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है। कोरोना के कारण ही लोग अब स्वच्छता का महत्व भी समझने लगे हैं।
विज्ञापन

चिलियानौला और रानीखेत में तमाम स्थानों पर पहले गंदगी देखने को मिलती थी, लोग घरों का कूड़ा सार्वजनिक स्थानों पर डाल देते थे, लेकिन अब स्थितियों बदल चुकी हैं। लोग अब जागरूकता की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। रिहायशी इलाकों से होकर गुजरने वाले नालों में अब गंदगी नहीं है। केंद्र सरकार पिछले कई सालों से स्वच्छता अभियान का नारा दे रही है, चलो अब कोरोना के कारण लोगों में जागरूकता तो बढ़ रही है। जो कि भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed