फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona infected increasing in Almora, waiting for vaccine

Almora News: अल्मोड़ा में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित, वैक्सीन का इंतजार

Wed, 12 Apr 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 12 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Corona infected increasing in Almora, waiting for vaccine
जिला अस्पताल में कोरोना जांच को लोगों के सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी।। संवाद
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। बावजूद इसके यहां सुरक्षा के लिए जरूरी वैक्सीन की एक डोज भी उपलब्ध नहीं है जबकि यहां अब भी डेढ़ लाख लोगों को बूस्टर डोज लगनी शेष है। विभाग ने वैक्सीन की डिमांड भेजी है लेकिन यह कब मिलेगी इसका किसी को पता नहीं है। ऐसे में टीकाकरण केंद्रों में ताले लगे हुए हैं और कोरोना से मजबूती से सामना करने के दावे हो रहे हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में पांच दिन के भीतर कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 पहुंच गई है। हर दिन नए मामले सामने आने लगे हैं लेकिन इससे निपटने का प्रमुख हथियार वैक्सीन की एक भी डोज जिले में उपलब्ध नहीं है। जिले में वैक्सीन न होने 50 से अधिक टीकाकरण केंद्र में ताले लग गए हैं।
विज्ञापन

संक्रमण की रफ्तार तेज होते ही लोग वैक्सीनेशन के लिए केंद्रों में तो पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। विभाग ने दो माह पूर्व कोविशील्ड की 50 हजार डोज की डिमांड की थी जो अब तक नहीं मिली है। यह कब मिलेगी अधिकारियों को भी इसका पता नहीं है। ऐसे में विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा में मिले पांच नए संक्रमित
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को जिले में संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। जिले के विभिन्न अस्पतालों में हुई जांच में उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को होम आइसोलेट कर उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। नए मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 पहुंच गई है। संवाद
जिले में सर्दी, जुकाम और गला दर्द के मरीज बढ़े
अल्मोड़ा। जिले में इन दिनों सर्दी, जुकाम और गला दर्द के मरीजों की संख्या में काफी उछाल आया है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. हरीश आर्या ने बताया कि एक माह पूर्व तक इन बीमारियों से जूझते हुए 30 से 35 लोग अस्पताल पहुंच रहे थे लेकिन अब हर रोज 60 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि वायरल का प्रकोप बना हुआ है। बताया कि मौसम में बदलाव के चलते यह आम बात है। फिर भी लोगों को सावधानी बरतते हुए कोविड जांच करानी चाहिए। अस्पताल में हर संदिग्ध की जांच की जा रही है। संवाद

--
38 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होते ही स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को विभिन्न विकासखंडों में टीम ने 38 लोगों के आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए जिन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। संवाद
कोट
वैक्सीन की डिमांड भेजी गई है। फिलहाल जिले में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। मिलते ही टीकाकरण शुरू होगा। - डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed