फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona in Ranikhet

स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट तय करेगी सील के दौरान ढील की सीमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Corona in Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर में सील किये गए कुरेशियन मोहल्ला, सुदामापुरी और लोअर खड़ी बाजर क्षेत्र में पुलिस ने चौकसी और कड़ी कर दी है। इनमें से कुरेशियन मोहल्ले को हॉटस्पॉट माना जा रहा है। वहां आसपास के कई लोग पूरी तरह से होम क्वारंटीन पर रखे गए हैं। वहां जरूरी सामान के लिए मोहल्लों में ही दुकानें खुलवाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें लोगों की जांच कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद अगले तीन, चार दिन में पता चलेगा कि सील के दौरान कुछ छूट दी जाए या नहीं।
विज्ञापन

पांच अप्रैल को निजामुद्दीन मरकज से लौटे कुरेशियन मोहल्ला निवासी एक बिहारी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने कुरेशियन मोहल्ला सहित सुदामापुरी, लोअर खड़ी को सील कर दिया। अब कुरेशियन मोहल्ले को हॉटस्पॉट बनाया गया है। वहां मजदूर के पड़ोस में रहने वाले कई लोगों को होम क्वारंटीन पर रखा गया है। जरूरी सामान के लिए मोहल्लों में ही दुकानें खुलवाई गई हैं। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशासन इस मोहल्ले पर पैनी निगाह रख रहा है। गेहूं पिसाई के लिए चक्की न होने पर आटा दिलाया जाएगा। हालांकि किसी भी तरह की समस्या की सूचना नहीं है। रसोई गैस सिलिंडरों की भी होम डिलीवरी की जा रही है। आबकारी, शिव मंदिर रोड सहित तमाम स्थानों पर बेरिकेडिंग लगाई गई है। यहां बिना इजाजत किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा। आवश्यक कार्यों से निकल रहे लोगों के नामों की सूची बनाई जा रही है। तीनों इलाकों में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें लगाई गई हैं। एसडीएम अभय प्रताप ने बताया कि स्वास्थ्य जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही सील के दौरान ढील तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed