फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona in Chaukhutiya

गांव, कस्बों में तेजी से फैलते कोरोना की गंभीरता को नही समझ पा रहे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Corona in Chaukhutiya
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। कोरोना संक्रमण गांव, कस्बों तक तेजी से फैल रहा है। इसने साधन विहीन स्थानीय व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। चिकित्सकों से लेकर कोरोना गाइडलाइन का पालन न होने के कारण संक्रमण बढ़ रहा है। शनिवार को ही यहां कोरोना के 32 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 17 चौखुटिया और 15 मासी क्षेत्र के निवासी हैं। एक महिला को बेस अल्मोड़ा रेफर किया गया है जबकि 189 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

यहां कई छोटे कस्बों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के बावजूद कई लोग लापरवाही बरत रहे हैं। स्थानीय सीएचसी के चिकित्सक मामूली उपचार कर रहे हैं। यहां कोविड सेंटर आदि संसाधन उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर करना पड़ रहा है। अल्मोड़ा रेफर होने वाले मरीजों में कई लोग दम तोड़ चुके हैं। इसके बावजूद लापरवाही का आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शादी-ब्याह में शामिल होने शहरों से भी लोग पहुंच रहे हैं। वह एक दिन भी अलग नहीं रह रहे हैं। इससे भी कोरोना बढ़ रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने लोगों से मांगा सहयोग
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। एसडीएम गौरव पांडे और सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित रतन सहित सभी चिकित्सकों ने सभी क्षेत्रवासियों से महामारी से निपटने में पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग से सहयोग की अपील की है। उन्होंने सभी लोगों से हफ्तेभर तक घर से बाहर न निकलने की अपील की। कहा कि संक्रमण रोकने का यही एकमात्र उपाय है। उन्होंने दुकानदारों की ओर से चौखुटिया का बाजार बृहस्पतिवार तक बंद रखने की पहल का भी स्वागत किया। कहा कि इससे लोगों की जिंदगी बचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने झोंकी ताकत
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में बढ़ते कोरोना के मामलों ने पुलिस की चिंता भी बढ़ा दी है। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। पुलिस ने भी बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों को कुछ दिन चौखुटिया बाजार न जाने और आवाजाही कम करने की सलाह दी है। थानाध्यक्ष अशोक कांडपाल के नेतृत्व में पुलिस दिन-रात लोगों को कोरोना के खतरों के प्रति आगाह कर समझा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed