{"_id":"5e762f908ebc3e6fcb32535c","slug":"corona-in-almora-almora-news-hld377982537","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलें, वायरस खत्म करने के सरकार के प्रयास में दें साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलें, वायरस खत्म करने के सरकार के प्रयास में दें साथ
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, डीएम नितिन भदौरिया।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण से बचाव के अलावा रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने को लेकर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सभी लोगों से सतर्क रहकर डटकर मुकाबला करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस धीरे-धीरे कई स्थानों पर फैल रहा है इसके लिए सामाजिक दूरी बनाना अति आवश्यक है। उन्होंने आम जनता से जब तक अति आवश्यक न हो अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये का सहयोग दिया।
डीएम ने बताया कि वर्तमान में जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं है। पांच लोगों को होम कोरंटीन के लिए निर्देशित किया गया है और उनकी निगरानी भी की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. सविता हयांकि, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, कोतवाल अरुण वर्मा, महेश नयाल आदि रहे।
जहां विदेशी रह रहे, उन गांवों को सैनिटाइज किया जाएगा
ग्रामीणों को कोरोना की जानकारी देने और उनको संक्रमण से बचाने के लिए भी प्रशासन ने तैयारियां की हैं। डीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए विलेज हेल्थ सैनिटाइजेशन कमेटी बना दी गई है। जिन गांवों में विदेशी मेहमान रह रहे हैं पहले उन गांवों को सैनिटाइज करने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
स्थिति खराब हुई तो घरों में राशन भिजवाने की होगी व्यवस्था
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि वर्तमान में लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है। लेकिन भविष्य में स्थिति खराब होने पर घर-घर राशन भिजवाने की व्यवस्था की भी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जरूरत के समय एमबीबीएस डॉक्टर और नर्सों की जरूरत होगी तो वह भी किया जाएगा।