फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona curfew In almora

कर्फ्यू के कारण दोपहर 12 बजे बाद नगर के बाजारों में रहा सन्नाटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Corona curfew In almora
अल्मोड़ा/लमगड़ा/मौलेखाल/सोमेश्वर। कोरोना की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए साप्ताहिक कर्फ्यू के चलते शनिवार को नगर के बाजारों में दोपहर 12 बजे बाद सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

कर्फ्यू के बावजूद नगर के कुछ क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर और डेयरी की दुकानें दोपहर 12 बजे बाद भी खुली थीं। वाहन और लोगों की आवाजाही पूर्णत: बंद की गई थी लेकिन शनिवार को कुछ लोग आवाजाही करते दिखे। पुलिस ने अनावश्यक घूम रहे लोगों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से हर शनिवार और रविवार को जिले में पूर्णत: कोविड कर्फ्यू लगाया गया है। शनिवार सुबह जरूरी चीजों की दुकानें खुलीं थी। दोपहर 12 बजते ही दुकानें बंद हो गई थी। कर्फ्यू के बावजूद कुछ व्यापारियों ने इसका पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के कुछ हिस्सों में मेडिकल स्टोर और डेयरी की दुकानें दोपहर 12 बजे बाद भी खुली रहीं, जबकि प्रशासन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि शनिवार को जरूरी और आवश्यक सेवा प्रदाता मेडिकल स्टोर, डेयरी की दुकानें, सब्जी, पेट्रोल पंप की दुकानें दोपहर 12 बजे तक ही खुली रहेंगी। प्रतिबंध के बावजूद लोगों की आवाजाही जारी रही।
पुलिस ने अनावश्यक घूम रहे लोगों को नियमों का पालन करने को कहा। शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय कार्यालय, बैंक आदि भी बंद रहे। शुक्रवार को नगर के लाला बाजार में काफी भीड़ थी जबकि शनिवार को यहां सन्नाटा रहा।
इधर लमगड़ा ब्लॉक के लमगड़ा बाजार, जलना, शहरफाटक, छड़ौजा, दुबरौली, मोतियापाथर, जैंती, बिरखम, पुभाऊ, भनोली, मौलेखाल, शशिखाल, जालीखान, पैसिया, हिनौला, मरचूला, डोटियाल, मानिला आदि बाजार भी दोपहर 12 बजे बाद बंद रहे। सोमेश्वर बाजार भी दोपहर 12 बजे बाद बंद हो गया था। रविवार को भी साप्ताहिक कर्फ्यू जारी रहेगा।
कब क्या बंद और क्या खुला रहेगा
शनिवार को जरूरी और आवश्यक सेवा प्रदाता सब्जी, मेडिकल स्टोर, डेयरी, पेट्रोल पंप की दुकानें दोपहर 12 बजे तक खुलीं रहेंगी। रविवार को इस दिन सिर्फ पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर ही खुलेंगे।

इनको रहेगी छूट
राजमार्गों पर आपातकालीन सेवाओं के परिचालन के लिए व्यक्तियों की आवाजाही, मालवाहक वाहनों की यात्रा, उतार-चढ़ाव में कार्यरत लोगों को छूट रहेगी। शादी और संबंधित समारोहों के लिए छूट रहेगी। इन आयोजनों के लिए पहले से ही अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed