फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Copper memento will be given along with Prasad in Jageshwar Dham almora

जागेश्वर धाम में लागू होगी नई व्यवस्था: प्रसाद के साथ मिलेगा तांबे का स्मृति चिह्न, मंदिर का चित्र होगा अंकित

Wed, 19 Feb 2025 01:21 PM IST
हीरा मेहरा राजेश शर्मा, संवाद
राजेश शर्मा, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 19 Feb 2025 01:21 PM IST
सार

जागेश्वर धाम में अब प्रसाद के साथ तांबे का स्मृति चिह्न भी दिया जाएगा। इस पर धाम का चित्र उकेरा होगा। यह ऐसी धरोहर है जो हर घर में प्रतिस्थापित होगी। ये सिक्के स्थानीय तांबा कारीग तैयार करेंगे। 

विज्ञापन
Copper memento will be given along with Prasad in Jageshwar Dham almora
Jageshwar Dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल जागेश्वर धाम में अब प्रसाद के साथ तांबे का स्मृति चिह्न भी दिया जाएगा। इस पर धाम का चित्र उकेरा होगा। यह ऐसी धरोहर है जो हर घर में प्रतिस्थापित होगी। ये सिक्के स्थानीय तांबा कारीग तैयार करेंगे। जिला प्रशासन ने यह पहल अध्यात्म को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए की है।

विज्ञापन

पिछले दिनों संपन्न हुई मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक में प्रसाद का स्वरूप बदलने का निर्णय लिया गया था। तय किया गया था कि अब इलायची दाने के स्थान पर अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई के साथ ही जागेश्वर धाम की कथा वाली पुस्तिका और मंदिर की प्रतिमा वाला तांबे का सिक्का प्रसाद में दिए जाएंगे। यह प्रस्ताव समिति के अध्यक्ष डीएम आलोक कुमार पांडेय के पास ले जाया गया था। उन्होंने अपेक्षित संशोधन करते हुए प्रसाद के स्वरूप को जारी करने की अनुमति दी। अब अगले महीने से इसे लागू कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन और मंदिर समिति ने तय किया है कि प्रसाद में वितरित की जाने वाली बाल मिठाई बनाने का कार्य महिला सहायता समूह से कराया जाएगा। 

विज्ञापन

 

ताम्र उद्योग को भी मिलेगा बढ़ावा
जिला प्रशासन की सोच अगर धरातल पर उतरी तो यह अल्मोड़ा के ऐतिहासिक ताम्र उद्योग के लिए भी महत्वपूर्ण फैसला साबित होगा। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि तांबे के सिक्के बनाने के लिए सारा काम अल्मोड़ा के ताम्र उद्योग से जुड़े कारीगरों को प्राथमिकता के आधार पर सौंपने का निर्णय लिया गया है। सैंपल के तौर पर कुछ कारीगरों से सिक्के बनवाए भी गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

गोल्ज्यू देवता मंदिर में भी लागू होगी व्यवस्था
श्री जागेश्वर धाम में लागू की जा रही प्रसाद की योजना को अल्मोड़ा के ऐतिहासिक गोल्ज्यू देवता मंदिर में भी लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु अपने घर जाकर सिक्कों को स्मृति चिह्न के रूप में प्रतिस्थापित कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed