{"_id":"5aa40f9a4f1c1ba3238b4719","slug":"cooperative-drugs-factory-is-recovering-from-deficit-dr-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटे से उबर रही है कोआपरेटिव ड्रग्स फैक्ट्री : डॉ. रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटे से उबर रही है कोआपरेटिव ड्रग्स फैक्ट्री : डॉ. रावत
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
ड्रग फैक्ट्री का निरीक्षण करते मंत्री धन सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने यहां गनियाद्योली स्थित कोआपरेटिव ड्रग्स फैक्ट्री का निरीक्षण किया। रावत ने कहा कि फैक्ट्री अब धीरे धीरे घाटे से उबर रही है। कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जाएगी। फैक्ट्री को सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। फैक्ट्री में उन्होंने पूर्व में दी गई धनराशि से हुए कार्यों को देखा। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री ने यहां एफआरएच में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत शुक्रवार की देर रात यहां एफआरएच पहुंचे। सुबह प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और मंत्री से मुलाकात करने के लिए वहां कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं का सुना। इसके बाद दोनों ने गनियाद्योली स्थित कोआपरेटिव ड्रग्स फैक्ट्री का निरीक्षण किया।
रावत ने कहा कि ड्रग फैक्ट्री को घाटे से उबारने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व में उन्होंने फैक्ट्री के लिए 16 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में फैक्ट्री ने नौ करोड़ रुपये का टर्न ओवर किया। उन्होंने अगले वित्तीय वर्ष के लिए अब 40 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। कोआपरेटिव ड्रग फैक्ट्री के अध्यक्ष अजय भट्ट ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में निर्मित उत्पादों के प्रचार- प्रसार का जिम्मा अब सरकार के पास होगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, ललित पपने, राजेंद्र जसवाल, विनोद भार्गव, हंसादत्त बवाड़ी, दीप भगत, शकील भाई, खीम सिंह, धर्मेंद्र अधिकारी, कैलाश बिष्ट, हरीश जनी, त्रिभुवन शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थेे।
हाइकोर्ट के फैसले का होगा सम्मान : भट्ट
संक्षिप्त वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि हाइकोर्ट के प्रदेश में निकायों के परिसीमन रद करने के निर्णय का सम्मान किया जाएगा। सरकार की भी इच्छा पिछड़े क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की थी, जनभावनाओं का हर हाल में आदर होगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र कर्मठ कार्यकर्ताओं को सरकार दायित्व से नवाजेगी।