फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cooparative Bank in Almora

जिला सहकारी बैंक की चार नई शाखाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cooparative Bank in Almora
जिला सहकारी बैंक की नई शाखा के वर्चुअल उद्घाटन पर मौजूद विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और अन्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की नैनी चौगर्खा, देवनाई, बिंता, दफौट चार नई शाखाएं खुल गईं हैं। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को इनका वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के लिए कई जगह बैंक खोले जा रहे हैं क्योंकि अधिकतम लोगों को बैंकिंग सुविधा के लिए बैंकों का होना आवश्यक है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार डीबीटीएल के माध्यम से एक बटन दबाने पर सीधे लोगों के खाते में पैसे डाल रही है। उत्तराखंड की सरकार का भी यही उद्देश्य है कि लोगों के हाथों में पारदर्शिता के साथ पैसा आए और जरूरतमंदों तक पहुंच पाए। विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि बैंक विकास की धूरी है। नैनी चौगर्खा क्षेत्र के लोगों की बैंक शाखा खोलने की मांग पुरानी है। वहां शाखा खुलने से लोगों को बैंकिंग सुविधा का लाभ मिल रहा है। जिला सहकारी बैंक के कर्मचारी सहकारी बैंक की नीव हैं।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि सहकारी बैंक विकास के पथ पर अग्रसर है। नैनी चौगर्खा, देवनाई शाखा, बिंता, दफौट शाखा खुलने से इन इलाकों के लोगों को नए रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराएंगे। सहकारिता के माध्यम से शून्य ब्याज दर पर कई लोगों को रोजगार मिल रहा है। समूह के माध्यम से भी कई लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे हैं। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के निदेशक विनीत बिष्ट, जिला सहकारी बैंक के सचिव महाप्रबंधक नरेश चंद्र, श्वेता उपाध्याय, शेखर बिष्ट, आशा बिष्ट, पंकज पांडे, बलवंत बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed