{"_id":"6b01df652ee7f08d1b0f0203","slug":"conveyed-a-message-of-forest-conservation-by-organizing-a-rally-almora-news-c-232-1-alm1019-151282-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रैली निकालकर वन संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रैली निकालकर वन संरक्षण का दिया संदेश
Sat, 21 Nov 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। हंस फाउंडेशन की ओर से जलवायु परिवर्तन व क्लाइमेट एक्शन कार्यक्रम के तहत ताकुला और हवालबाग विकासखंड के विद्यालयों में वनाग्नि जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रैली निकालकर वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।
अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज सलोज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सारकोट में कार्यक्रम आयोजित किए गए। हंस फाउंडेशन की टीम ने वनाग्नि रोकथाम में स्थानीय समुदाय, वन अग्नि प्रबंधन समितियों और ग्राम स्तरीय फायर फाइटर्स की भूमिका की जानकारी दी। वन विभाग के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान और जंगलों को आग से बचाने के उपाय बताए। फायर फाइटर्स ने जंगलों की निगरानी और चीड़ की सूखी पत्तियों (पिरूल) के एकत्रीकरण का महत्व बताया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नाजा ताजिम, एसके चौधरी, रजनीश रावत, अनीता कनवाल, हरेन्द्र सतवाल, पंकज आर्या, राजेंद्र कुमार आदि रहे।