फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   controversial comment

विवादित टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी, भगत को दिखाए काले झंडे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
controversial comment
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत का विरोध किया। विधायक करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को काले झंडे दिखाए और बंशीधर गो बैक के नारे लगाए। आक्रोश इतना बढ़ गया कि वहां धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने बमुश्किल प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया।
विज्ञापन

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का बुधवार को रानीखेत में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम था। मंगलवार को सोशल मीडिया पर उनके द्वारा नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ विवादित टिप्पणी वायरल हो गई। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा था। सुबह से ही कार्यकर्ता विधायक करन माहरा के नेतृत्व में यहां नैनीताल बैंक तिराहे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे। कुछ ही देर बाद वहां से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का काफिला भी आ पहुंचा। तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध शुरू कर दिया। उन्हें काले झंडे दिखाए गए और बंशीधर गो बैक के नारे लगने लगे।
विज्ञापन

कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के काफिले के सामने खड़े हो गए, बवाल बढ़ने लगा। प्रभारी कोतवाल रमेश बोहरा के नेतृत्व में पुलिस की टीम कार्यकर्ताओं को पीछे करने में जुटी रही। धक्का मुक्की के बीच बमुश्किल भगत के काफिले को वहां से निकाला गया। विधायक करन माहरा ने कहा कि भाजपा संगठन के मुखिया ने सरेआम नेता प्रतिपक्ष का अपमान किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत के अलावा जिलाध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल देव, चिलियानौला व्यापार संघ अध्यक्ष कमलेश बोरा, हेमंत रौतेला, विश्वविजय माहरा, हेमंत रौतेला,अमन शेख, विनय तिवारी, सोनू सिद्दीकी, अगस्त लाल साह, अजय बबली, दीप उपाध्याय, विनीत चौरसिया, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed