फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Contractor's Protest in Bhikiyasain

रॉयल्टी बढ़ाने के विरोध में ठेकेदारों ने दिया धरना, टेंडर भी नहीं पड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Contractor's Protest in Bhikiyasain
ग्रामीण निर्माण विभाग उपखंड कार्यालय भिकियासैंण में प्रदर्शन करते ठेकेदार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। निर्माणाचार्य संघ रानीखेत के आह्वान पर ठेकेदारों ने बुधवार को ग्रामीण निर्माण विभाग उपखंड कार्यालय भिकियासैंण में धरना देकर सांकेतिक तालाबंदी की। उन्होंने नारेबाजी कर रॉयल्टी बढ़ाने का विरोध किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार इस काले कानून को निरस्त करना चाहिए।मांग पूरी होने तक हर निर्माण कार्य का विरोध किया जाएगा। उन्होंने बुधवार को प्रस्तावित टेंडर प्रक्रिया भी नहीं होने दी। धरना-प्रदर्शन में गोपाल देव, दीप सिंह मेहरा, महिपाल सिंह, चंद्रशेखर पांडे, कुंदन नेगी, नंदन बिष्ट, संजय बोरा, विमल मठपाल, अमर सिंह, हरीश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

ठेकेदार आज करेंगे तालाबंदी
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। निर्माणाचार्य समिति से जुड़े ठेकेदारों ने रॉयल्टी बढ़ाने के खिलाफ बृहस्पतिवार को कार्यदायी संस्थाओं में क्रमिक रूप से तालाबंदी, धरना-प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। ठेकेदारों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि शासन की ओर से उनके मामलेे में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में उमेद अधिकारी, कैलाश अधिकारी, अतुल साह, युगल किशोर, निर्मल मठपाल, गौरव भट्ट, खीम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी
बागेश्वर। पर्वतीय कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले लामबंद ठेकेदारों ने देयकों से पांच गुना रॉयल्टी काटने के विरोध में बुधवार को लोनिवि के प्रांतीय खंड कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताया। ठेकेदारों ने निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी दी है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष हीराबल्लभ भट्ट के नेतृत्व में एकत्र ठेकेदारों ने जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जिला खनन न्यास फाउंडेशन में ठेकेदारों के बिलों से 25 प्रतिशत राशि काट दी जा रही है। पहले से काटी जाने वाली रॉयल्टी में पांच गुना वृद्धि कर दी गई है। यह असहनीय है।

यूनियन के जिला महासचिव संजय नेगी ने कहा कि सरकार को पर्वतीय क्षेत्र के ठेकेदारों को रॉयल्टी में 50 प्रतिशत छूट देनी चाहिए। इसका शासनादेश तत्काल जारी होना चाहिए। ठेकेदारों ने एसई का कार्यालय पूर्व की भांति फिर से बागेश्वर में खोलने की मांग की। कहा कि मांग पूरी न होने पर ठेकेदार आपदा राहत के कार्य भी नहीं करेंगे। तालाबंदी करने वालों में प्रमोद मेहता, नवीन परिहार, नब्बू परिहार, आरडी जोशी, आनंद सिंह परिहार, भुवन चंद्र लोहनी, दिनेश मेहता, हरीश चौबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed