फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Contractor Protest Over Royalty Hike

ठेकेदारों ने विभागों में तालेबंदी कर निविदाओं का किया बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Contractor Protest Over Royalty Hike
अल्मोड़ा में नाराज ठेकेदार ने लोनिवि कार्यालय में की तालाबंदी । संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हिमालयन वेलफेयर कांट्रेक्टर सोसायटी के नेतृत्व में ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालयों, पीएमजीएसवाई सहित अनेक विभागों में तालाबंदी कर जल निगम की निविदाओं का बहिष्कार किया। ठेकेदारों ने शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को ठेकेदारों ने शासन की ओर से पांच गुना अधिक रॉयल्टी वसूलने का जमकर विरोध किया। अपनी मांगों के संबंध में उन्होंने लोनिवि कार्यालयों, पीएमजीएसवाई, सिंचाई खंड, जल संस्थान आदि कार्यालय में धरना दिया और तालाबंदी की।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट ने शासन के पांच गुना अधिक रॉयल्टी वसूलने को अन्यायपूर्ण बताया। वहां पर राजेंद्र सिंह कनवाल, पृथ्वीराज सिंह मटेला, अकरम खान,अमर बिष्ट, भूपेंद्र सिंह भोज, विक्रम सिंह बिष्ट, गणेश मेहता, गोपाल सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदारों ने कपकोट विधायक को सौंपा ज्ञापन
बागेश्वर। पर्वतीय कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया को ज्ञापन देकर ठेकेदारों की समस्या दूर कराने की मांग की है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट और जिला महामंत्री संजय सिंह नेगी के नेतृत्व में विधायक से मिले ठेकेदारों ने बताया कि सरकार ने रॉयल्टी में पांच गुना बढ़ोतरी कर दी है। बिलों की 25 प्रतिशत धनराशि खनन न्यास में डाल दी जा रही है। कहा कि इस स्थिति में ठेकेदार को आर्थिक चपत लग रही है। ठेकेदार काम करने की स्थिति में नहीं हैं। तत्काल रॉयल्टी की बढ़ी दरों को वापस लिया जाना चाहिए।
विधायक को बताया कि पूर्व में लोनिवि के एसई सिविल वृत्त का कार्यालय बागेश्वर में हुआ करता था। विभागीय कार्य कराने में सहूलियत होती थी। कार्यालय अल्मोड़ा शिफ्ट करने से स्टीमेट सत्यापन से लेकर तमाम परेशानियां झेलनी पड़ रही है। एसई का कार्यालय फिर से जिले में स्थापित किया जाना चाहिए। कहा कि मांगों को लेकर ठेकेदार कई दिनों से आंदोलन चला रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मांगों को लेकर ठेकेदारों ने बुधवार को भी बागेश्वर के लोनिवि कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरने पर तमाम ठेकेदार बैठे। संवाद
रानीखेत में ठेकेदारों ने फूंका ईई का पुतला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पांच गुना रायल्टी बढ़ाने के शासनादेश के खिलाफ ठेकेदारों का आंदोलन जारी है। ठेकेदारों ने लोनिवि के विभिन्न खंड कार्यालयों में तालाबंदी की और ईई ललित कुमार गोयल का पुतला भी फूंका।

ठेकेदारों की ओर से रानीखेत स्थित लोनिवि निर्माण खंड, प्रांतीय खंड लोनिवि और एनएच में पूर्ण तालाबंदी की और सीएनडीएस रानीखेत में लगी निविदाओं का भी ठेकेदारों ने बहिष्कार किया गया। वहां पर देवेंद्र सिंह बिष्ट, हेमंत सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र अधिकारी, कुलदीप फर्त्याल, दीप मेहरा, संजय बोहरा, सी एस पांडे, हरीश मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed