फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Contaminated Water Supply Creates Mess

मटमैले पानी की आपूर्ति से लोग परेशान, बीमारी फैलने की आशंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Contaminated Water Supply Creates Mess
अल्मोड़ा में नल से निकलता गंदा पानी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों में मटमैले पेयजल की आपूर्ति होने से लोग परेशान हैं। इससे बीमारी फैलने की आशंका है। लोगों ने बताया कि गंदे पानी से उनके आरओ और गीजर भी खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न मोहल्लों में जल संस्थान की ओर से जलापूर्ति की जाती है। नगर के मल्ला दन्यां, राजपुरा, मल्ला ओढ़खोला आदि क्षेत्रों में एक सप्ताह से अधिक समय से मटमैला पेयजल की आपूर्ति हो रही है। लोगों ने बताया कि इस संबंध में जल संस्थान को सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान की लापरवाही के कारण घरों में दूषित पेयजल पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि पानी मिट्टी युक्त आ रहा है। इस पानी को सीधे नहीं पी सकते है। पानी को आरओ में फिल्टर करने के बाद ही इसे इस्तेमाल में लाते हैं। पानी गंदा होने की वजह से उनके आरओ, गीजर भी खराब हो रहे है। आरओ खराब होने पर उसकी मरम्मत पर लोगों की जेब ढीली हो रही है। लोगों ने कहा कि दूषित पानी आने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि जिस समय पानी में फोर्स अधिक रहता है तो उस समय पानी और गंदा आता है। उन्होंने समस्या का समाधान करने की मांग की। जल संस्थान के ईई केएस खाती ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

शहनवाज अंसारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी के साथ मिट्टी भी आ रही है। इस पानी को पीनी से पेट और अन्य बीमारियां फैलने की आशंका बनी है। समस्या का समाधान कर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुमताज ने बताया कि एक सप्ताह से नल में मटमैला पानी आ रहा है। पानी के साथ कई बार गंदगी भी आ रही है। इस पानी को सीधे इस्तेमाल भी नहीं कर सकते हैं। आरओ में फिल्टर करने पर कई बार वह भी खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed