फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Construction of Tonkpur Bageshwar railway line starts before Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन निर्माण का कार्य

Sun, 24 Feb 2019 11:42 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Published by: Almora desk Updated Sun, 24 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Construction of Tonkpur Bageshwar railway line starts before Lok Sabha elections
रेल मार्ग निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते संघर्ष समिति के सदस्य। - फोटो : amar ujala
 टनकपुर बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने लोस चुनाव से पूर्व टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन का काम शुरू होने की मांग की है। समिति की बैठक रविवार को तहसील परिसर में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन ब्रिटिश काल 1882 में प्रस्तावित और 1912 में सर्वे, फिर केंद्र  सरकार ने 2006, 2008, 2009-10 में  सर्वे और 2010-11 में राष्ट्रीय परियोजना में शामिल हुई। अब लोक सभा चुनाव से पूर्व इस रेल लाइन का काम शुरू होना चाहिए।
विज्ञापन

इससे अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ के यात्रियों को लाभ मिल सके। उन्होंने जिले में विकास प्राधिकरण को पुरजोर विरोध करने पर भी सहमति बनी। साथ ही बैठक में पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और केंद्र सरकार से आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की गई। यह तय हुआ कि समिति की अगली बैठक 31 मार्च 2019 को होगी। बैठक में नीमा दफौटी, गीता रावल, खड़क राम आर्य, हयात सिंह, केवल सिंह, जीसी पाठक, एमसी उप्रेती, केवी जोशी, डीएस नेगी, केएस मेहता, दीवान सिंह, सरस्वती देवी, सुनीता टम्टा, मालती पांडे, पार्वती पांडे, शोभा धपोला, विद्या कांडपाल, गोविंदी देवी, रतन सिंह शाही, महेंद्र सिंह कोश्यारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed