फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Construction of ISBT running slow

धीमी गति से चल रहा आईएसबीटी का निर्माण

Sun, 17 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Sun, 17 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
 शहर के लोअर मालरोड में अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 23 अक्तूबर 15 को आईएसबीटी का शिलान्यास किया था, लेकिन नौ माह बाद भी समतलीकरण, चहारदीवारी बनाने का काम पूरा नहीं हो सका है। जिससे आईएसबीटी का काम गति नहीं पकड़ सका है। ऐसी स्थिति में नगर के लोगों को जल्द यातायात अव्यवस्था से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन



परिवहन निगम के पास लोअर मालरोड में वर्कशॉप परिसर, उसके आसपास पांच एकड़ (96.14 नाली) भूमि है। यहां कुल 1649.90 लाख रुपये से आईएसबीटी का निर्माण किया जा रहा है। आईएसबीटी में एक साथ सौ बसों की पार्किंग, बुकिंग काउंटर, आधुनिक वर्कशाप, यात्रियों के लिए 100 बेड की डोरमेट्री, फूडमार्ट (भोजनालय), जलपान गृह, स्नानागार, शौचालय की सुविधा मिलेगी, वहीं सरकार की योजना बाहरी प्रदेशों की बसें भी यहां संचालित करने की योजना है,
विज्ञापन


ताकि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके। राज्य सरकार ने निर्माण एजेंसी यूपी निर्माण निगम यूनिट-चार को आईएसबीटी बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। पिछले साल ही प्रथम किश्त के 2.28 करोड़ रुपये अवमुक्त हो गए हैं। 23 अक्तूबर 15 को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसका शिलान्यास किया। सीएम के शिलान्यास करने के करीब छह माह बाद आईएसबीटी के निर्माण कार्य शुरू हुआ। कार्य शुरू करने के दो माह की अवधि में निर्माण एजेंसी भूमि का समतलीकरण, चहारदीवारी का कार्य पूरा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन निगम के एई पीके दीक्षित ने बताया कि दो साल की अवधि में आईएसबीटी का निर्माण पूरा किया जाना है। इन दिनों चहारदीवारी बनाने और भूमि के समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। बरसात के चलते कार्य में देरी हो रही है। तय अवधि में बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।


अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में उत्तराखंड परिवहन निगम का बस अड्डा मालरोड में किराए के भवन में वर्षों से संचालित हो रहा है। यहां पर बसों के खड़े रहने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। इससे यहां पर दिन में कई जाम भी लग जाता है। यहीं से विभिन्न रूटों को बस सेवाएं संचालित की जाती हैं। पांच किमी दूर लोअर मालरोड में परिवहन निगम का वर्कशॉप है। वर्कशाप में बसें खड़ी रहती हैं। वर्कशॉप से बस स्टेशन आने-जाने के लिए बसों को 10 किमी फालतू चलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed