{"_id":"412ab4b8a543a8832186828ccc70255b","slug":"constable-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से केआरसी के हवलदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से केआरसी के हवलदार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा के जेठाई गांव निवासी कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार सुंदर सिंह रौतेला की देहरादून में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुधवार को यहां सरयू घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
जेठाई निवासी हवलदार सुंदर सिंह रौतेला (44) पुत्र मोहन सिंह रौतेला चार कुमाऊं रेजीमेंट में देहरादून में कार्यरत थे। मंगलवार को हृदयगति रुक जाने से उनका देहांत हो गया। देहरादून से सूबेदार नरेंद्र सिंह, हरीश मेहता, चंदन सिंह, पुष्कर सिंह और बहादुर सिंह पार्थिव शरीर लेकर यहां पहुुंचे। उनके 14 वर्षीय पुत्र हिमांशु ने चिता को मुखागिभन दी। कौसानी से सूबेदार एमएम प्रसाद की अगुवाई में आई सिग्नल रेजीमेंट की टुकड़ी ने सलामी दी।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से तहसीलदार पदम सिंह माहरा आदि मौजूद थे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐंठानी, सदस्य भगत डसीला, सुरेश सोनियाल, हरीश खेतवाल आदि ने भी शिरकत की। विधायक चंदन राम दास, ललित फर्स्वाण, राज्य जलागम समिति के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हवलदार सुंदर सिंह रौतेला अपने पीछे माता, पिता, पत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनका परिवार कठायतबाड़ा में रहता है।
विज्ञापन
चार घंटे किया इंतजार
बागेश्वर। हवालदार सुंदर सिंह का ताबूत एक बजे यहां घाट पर पहुंच गया था। अंत्येष्टि के लिए कौसानी से सेना की टीम शाम पांच बजे यहां पहुंची। तब तक लोग इंतजार करते रहे। सेना के जवानों ने बताया कि उन्हें यही समय दिया गया था।