फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Consent to start work as a pilot site in Dhaspad village

Almora News: धसपड़ ग्राम में पायलट साइट के रूप में कार्य शुरू करने सहमति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Consent to start work as a pilot site in Dhaspad village
अल्मोड़ा। भारत-जर्मन तकनीकी सहयोग परियोजना के तहत वन व वृक्ष आच्छादन की बहाली पर एक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में वन परिदृश्य पुनर्स्थापन दृष्टिकोणों के कार्यान्वयन और संभावित विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन




इसमें वन और वृक्ष आच्छादन में वृद्धि, भूमि क्षरण की रोकथाम तथा जैव विविधता संरक्षण जैसे उपायों पर चर्चा हुई। परियोजना के क्रियान्वयन के लिए तीन ग्रामों - धसपड़, नौगांव और चितई पंत- को शीर्ष प्राथमिकता में चुना गया है। आईयूसीएन ने इन तीनों क्लस्टर के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की है। जागेश्वर रेंज के धसपड़ ग्राम में पायलट साइट के रूप में कार्य शुरू करने पर सहमति बनी। जिलाधिकारी ने बताया कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य वन संरक्षण और वनावरण को बढ़ाना है। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed