फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressmen took out Bharat Jodo Yatra in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

Thu, 07 Sep 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 07 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out Bharat Jodo Yatra in Almora

विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस ने नगर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक साल पूर्व राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली यात्रा को जनता का अपार सहयोग मिला। इसी लोकप्रियता से घबराकर सरकार ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने का षड्यंत्र रचा था जिसमें वह सफल नहीं हो पाई।

बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा से नगर में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। कहा कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरा हो गया है। इसी उपलक्ष्य में यात्रा निकाली गई है। कहा कि राहुल गांधी ने यात्रा के जरिए उन्होंने मोदी सरकार की खोखली नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। इसी के चलते भाजपा सरकार ने उनकी सदस्यता रद्द करने का षड्यंत्र रचा था। लेकिन उसकी यह चाल कामयाब नहीं हो सकी।
विज्ञापन


इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, त्रिलोचन जोशी, पीतांबर पांडेय, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, शोभा जोशी, महेश चंद्र आर्य, दया जोशी, लता तिवारी, गीता महरा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीखेत में भी निकली कांग्रेस की यात्रा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस ने नगर में रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो, जुड़ेगा भारत-जीतेगा इंडिया के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक जरूर सिखाएगी। वहां नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, गीता पवार, रचना रावत, नेहा साह माहरा, नंदन सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष कल्पना आर्या आदि मौजूद रहीं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed