{"_id":"57e178504f1c1b4f1da82850","slug":"congressmen-procession-pulled-against-the-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो सोमेश्वर
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
प्रदश्ाऱ्न करते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी जी जवाब दो-भाजपाई हिसाब दो’ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमेश्वर में केंद्र सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला। बाद में चौराहे पर मोदी सरकार का पुतला फूंका। सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय किए गए वायदों से मोदी सरकार मुकर गई है। यह सरकार देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर ही है।
कांग्रेस कार्यकर्ता स्व. हुकम सिंह बोरा स्मारक पर एकत्र हुए। यहां से उन्होंने नारेबाजी करते हुए सोमेश्वर बाजार में जुलूस निकाला। चौराहे पर मोदी सरकार का पुतला फूंका और सभा की। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने काला धन वापस लाकर प्रत्येक गरीब के बैंक खाते में 15 लाख रुपये डालने का वायदा किया था, लेकिन सत्ता में आने के 28 माह बाद मोदी सरकार काला धन वापस नहीं ला पा रही है और जनता को छल रही है।
वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवादी घटनाएं कर हमारे सैनिकों की हत्या कर रहा है, लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। मोदी सरकार को देश की सुरक्षा की चिंता नहीं है। सभा में कांग्रेस प्रदेश सचिव लाल सिंह बजेठा, ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल, हवालबाग ब्लाक अध्यक्ष गोपाल खोलिया महेश पांडे, राजेंद्र बोरा, प्रकाश खाती, प्रकाश बिष्ट, चंद्रशेखर लोहनी, हरीश लाल, कुंदन भंडारी आदि ने विचार रखे। प्रदश्ाऱ्र्शन करते कांग्रेसी