{"_id":"5f44f4d68ebc3e3cb16557f4","slug":"congressmen-demonstrated-in-the-collectorate-almora-news-hld394502110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से पिछले दिनों कटारमल निवासी गर्भवती महिला की हुई मौत के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी बीएस फिरमाल को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज को भी शीघ्र संचालित करने की मांग उठाई है।
वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से बदहाल चिकित्सा सेवाओं और स्वास्थ्य विभाग के असंवेदनशील रवैये से जनता त्रस्त हैं। अस्पतालों की लापरवाही से कई लोग जान से हाथ धो बैठे हैं।
आरोप लगाया कि जिला अस्पताल की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। गर्भवती महिला की मौत का प्रकरण स्वास्थ्य विभाग की असंवेदनशीलता और घोर लापरवाही को दर्शाता है। मांग की कि प्रकरण में लिप्त लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हों।
विज्ञापन
उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित राहत राशि देने की भी मांग की। निष्पक्ष जांच नहीं होने पर जनता को साथ लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतैला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, भूपेंद्र भोज, तारा चंद्र जोशी, पारितोष जोशी, रमेश नेगी, विनोद वैष्णव, किरन साह, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, सुरेश परदेशी आदि थे।