फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressmen burnt effigy of Dwarahat MLA Mahesh Negi and BJP government

कांग्रेसियों ने फूंका द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी और भाजपा सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of Dwarahat MLA Mahesh Negi and BJP government
अल्मोड़ा। महिला उत्पीड़न के मामले में भाजपा के द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी का नाम सामने आने पर कांग्रेस ने विधायक और भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अल्मोड़ा समेत विकासखंडों में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार और विधायक नेगी के पुतले जलाए। उन्होंने विधायक से इस्तीफा देने की मांग की।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में दोपहर में कांग्रेस कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी कर प्रदेश सरकार और द्वाराहाट के विधायक का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक द्वारा सैनिक की पत्नी के साथ लंबे समय से दुराचार का मामला सामने आया है जो कि निंदनीय है। ऐसा व्यवहार करना प्रदर्शित करता है कि भाजपा सरकार महिलाओं और बेटियों के प्रति कितनी संवेदनशील है। केवल नारों से बेटियां सुरक्षित नहीं रह सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा हटाओ-बेटी बचाओ पूरे प्रदेश की मांग है। पुतला फूकंने वालों में नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, प्रदेश महामंत्री प्रीति बिष्ट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवाड़ी, निर्मल रावत, वैभव पांडे, लीला जोशी, विनोद वैष्णव, हर्ष कनवाल, राजीव कर्नाटक, पारितोष जोशी, गोपाल भट्ट, पंकज कांडपाल, धीरेंद्र गैलाकोटी, विनय शैलानी, अंबीराम, राबिन भंडारी, दीपांशु पांडे, किशन लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चितई बाजार में भाजपा सरकार और विधायक महेश नेगी का पुतला फूंका। यहां सुंदर सिंह, संजय कुमार, चंदन रौतेला, राजेंद्र रावत, शिबु मेहरा, प्रकाश पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed