फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressmen blocked the road

कांग्रेसियों ने कांटली मार्ग में लगाया सांकेतिक जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Congressmen blocked the road
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बदहाल कांटली मोटर मार्ग की दशा सुधारने की मांग को लेकर रौल्याणा में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं दिन में कुछ देर जाम लगा दिया। उन्होंने डबल इंजन की सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का प्रतिनिधित्व राज्य मंत्री करती हैं, लेकिन इसके बाद भी सड़क की दशा बदहाल बनी हुई है। आधे घंटे बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में क्षेत्र भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री ने कांटली सडक की दशा शीघ्र सुधारने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक सड़क की दशा बदहाल बनी हुई है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मठगांव को जोड़ने के लिए पुलिया भी स्वीकृत थी वह भी भाजपा के कार्यकाल में नहीं बन सकी है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकार लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। जिससे जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनता की सुध नहीं ले रही है। कांग्रेसियों ने बाद में रौल्याणा न्याय पंचायत की बैठक भी आयोजित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगाने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, श्याम सिंह दोसाद, प्रकाश सिंह खाती, ललित प्रसाद कांडपाल, दीवन सिंह रावल, किशन गिरि गोस्वामी, राजेंद्र प्रसाद कांडपाल, मोहन वन गोस्वामी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed