फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress workers surrounded the EE of Water Institute

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान के ईई को घेरा

Wed, 21 Jun 2017 09:55 PM IST
अल्मोड़ा, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Jun 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
Congress workers surrounded the EE of Water Institute
जल संस्‍थान के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : amar ujala

 बीते कई दिनों से नगर में पेयजल आपूर्ति अस्त-व्यस्त रहने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नगर में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने और लोगों को शुद्ध जल मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने 10 दिन के भीतर पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं होने पर जल संस्थान में तालाबंदी करके आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन

  कांग्रेस कार्यकर्ता  पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे और उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता नंद किशोर का घेराव करते हुए कार्यकर्ताओं ने नगर में पेयजल व्यवस्था चरमराने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जल संस्थान नगर की जनता को पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है और जिन जगहों पर पानी आ भी रहा है वह पीने योग्य नहीं है। उन्होंने नगर में नियमित पेयजल आपूर्ति करने और अभाव वाले नगर और ग्रामीण इलाकों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल वितरण करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने नगर के जल स्रोतों, नौलों में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए विभागीय अवर अभियंता के नेतृत्व में टीम गठित करके प्रतिदिन क्लोरीन  का छिड़काव करने और लीकेज लाइनों को दुरुस्त करने की भी मांग की। अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने व्यवस्था में सुधार के लिए अपने स्तर से पूरे प्रयास करने की बात कही। घेराव और प्रदर्शन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पीसीसी सचिव त्रिलोचन जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, किरन साह, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, हेम तिवारी, जगदीश नगरकोटी, मुकेश नेगी, रोबिन भंडारी, पंकज वर्मा, हर्ष कनवाल, भगवती आर्या, मदन डांगी, रमेश नेगी, पंकज कांडपाल, हेम जोशी, शरद साह, दीपा बिष्ट, नवाज खान, पीसी जोशी आदि शामिल थे। 


 पिछले तीन चार दिन से पानी की परेशानी झेल रहे नगरवासियों को अभी भी राहत नहीं मिल सकी है। नगर से सटे खत्याड़ी, बाजार इलाके में बुधवार को भी पानी नहीं आया। कुछ जगहों पर पानी आया भी तो वह पीने लायक नहीं था। लोगों का कहना है किपानी खुलने का कोई समय नहीं है जिससे खास तौर पर नौकरी पेशा लोग और छात्र काफी परेशान हैं। लोगों ने पेयजल व्यवस्था ठीक करने के साथ ही जल संस्थान से पानी के मीटर लगाने की भी मांग की है ताकि उसी अनुसार पानी का बिल भुगतान किया जा सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed