{"_id":"6a568646a0bd8d0ce0056c24","slug":"congress-workers-protested-against-the-relocation-of-the-pwd-construction-block-almora-news-c-232-1-alm1019-146048-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के स्थानांतरण का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के स्थानांतरण का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
Wed, 15 Jul 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड रानीखेत को स्याल्दे स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी की ओर से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि रानीखेत से सरकारी कार्यालयों का लगातार स्थानांतरण क्षेत्र के प्रशासनिक और आर्थिक महत्व को प्रभावित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि सल्ट क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए नए निर्माण खंड की आवश्यकता है तो सरकार अलग से व्यवस्था करे लेकिन रानीखेत के निर्माण खंड को हटाना उचित नहीं है।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस जनभावनाओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, एससी जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुसाईं राम, गोपाल सिंह देव, पंकज गुरुरानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय आदि शामिल रहे।