फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress workers jammed Lower Malroad

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोअर मालरोड में लगाया जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Congress workers jammed Lower Malroad
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़कों की दशा सुधारने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोअर मालरोड में राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब पौन घंटा चक्का जाम किया। उन्होंने संबंधित विभागों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा के मौके पर पहुंचने के बाद जाम खोला। चेतावनी दी कि यदि एक पखवाड़े के भीतर सड़कों की दशा नहीं सुधारी गई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता दिन में ग्यारह बजे डायट के समीप एकत्र हुए और उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय, राज मार्ग और जिला मार्गों की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होते जा रही है। डामर उखड़ने से सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। नालियां मलबे से पटी हैं। झाड़ियां उग आई हैं। कई स्थानों पर कल्वर्ट भी बंद पड़े हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विभाग गड्ढों को पाटने के लिए मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर रहा है। सड़कों के किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगने से तेंदुओं का भी खतरा बना हुआ है। सड़कों की दशा खराब होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार और विभाग सड़कों की दशा नहीं सुधार रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में ज्ञापन देने के बावजूद विभागों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित कर एक पखवाड़े के भीतर सड़कों का सुधारीकरण कार्य शुरू करें और मलबे से पटी नालियां खोले, झाड़ियां काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सीमा विश्वकर्मा मौके पर पहुंची और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया। करीब 11:45 प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला। प्रदर्शनकारियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा। जाम लगाने वालों में कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक के अलावा इंटक जिला अध्यक्ष दीपक मेहता, पूर्व प्रधान प्रकाश अधिकारी, डॉ. करन कर्नाटक, राजेश अल्मियां, राकेश बिष्ट, रोहित शैली, राकेश बिष्ट, देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, प्रमोद लटवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed