फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   congress workers agitated against PM Modi

कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का पुतला फूंका, नारेबाजी की

Thu, 02 Nov 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Thu, 02 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
congress workers agitated  against PM Modi
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर में 93.50 रुपये की बढ़ोतरी करने पर नाराजगी जताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। विरोध में गुरुवार को चौघानपाटा में उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद महंगाई में लगातार इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि घरेलू गैस सिलेंडर में भारी वृद्धि कर मोदी सरकार पूंजीपतियों का साथ देकर आम जनता की थाली से निवाला छीनने का काम कर रही है। सरकार गरीब तथा मध्यमवर्गीय जनता का आर्थिक उत्पीड़न कर रही है। लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार से रसोई गैस के मूल्य में की गई बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, सुंदर लटवाल, खजान मिश्रा, हेम जोशी, मदन डांगी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed