{"_id":"5a5646794f1c1bd1178b5fad","slug":"congress-wins-state-and-central-government-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने प्रदेश और केंद्र सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने प्रदेश और केंद्र सरकार का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
सुबोध उनियाल का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहर खाकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार में पहुंचे हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत के मामले में जिला और नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चौघानपाटा में केंद्र, प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का पुतला फूंका। उन्होंने गांधी पार्क में सांकेतिक धरना भी दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी से पीड़ित हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार में जहर खा लिया था। इसके बाद ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी से व्यवसायियों को इतना अधिक नुकसान हुआ कि वह जान देने को मजबूर हो रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि भाजपा की त्रिवेंद्र रावत सरकार को जन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है।
विज्ञापन
पुतला दहन करने वालों में नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, नगरपालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, राजेंद्र बाराकोटी, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, पंकज वर्मा, राजीव कर्नाटक, हेम तिवारी, राबिन भंडारी, अख्तर हुसैन, केवल सती, प्रमोद पवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन