{"_id":"5885e7aa4f1c1bbe6bcf3aee","slug":"congress-will-form-containing-corruption-and-employment-uttarakhand-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस बनाएगी भ्रष्टाचार मुक्त और रोजगार युक्त उत्तराखंड : रावत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस बनाएगी भ्रष्टाचार मुक्त और रोजगार युक्त उत्तराखंड : रावत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि कांग्रेस चुनाव में अच्छी सीटें लाकर पूर्ण बहुमत प्राप्त करेगी। कांग्रेस भ्रष्टाचार मुक्त और रोजगार युक्त उत्तराखंड के लिए काम करेगी। सरकार बनने पर कांग्रेस भ्रष्टाचार समाप्त करने के साथ ही हर हाथ को रोजगार देगी। कांग्रेस का लक्ष्य 2020 तक हर घर के एक सदस्य को सरकारी, गैर सरकारी और निजी क्षेत्र में काम देना है। श्री रावत अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
टिकट वितरण के बाद देहरादून समेत अन्य स्थानों पर बगावत के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भावनात्मक उद्वेग होता है। कुछ शांत हो जाएंगे। कुछ को समय शांत कर देता है। उन्होंने कहा कि 1977 में उन्हें टिकट मिल गया था और सिंबल लेकर गजरौला पहुंच गए थे, तो दूसरे को टिकट दे दिया गया। इसकी उन्होंने कहीं कोई चर्चा नहीं की। प्रचार सामग्री भी दूसरे प्रत्याशी को दे दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा व्यक्तिगत निष्ठा के आगे कमजोर पड़ जाती है। कमजोर निष्ठा वाले नहीं मानते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि ऊधमसिंहनगर में भाजपा ने कांग्रेस के घर में एक और चोरी-डकैती करके दलबदल करवा दिया। भाजपा ने हरिद्वार में पहले से ही चुनौती दी है। ऊधमसिंहनर में हमारे पास एक विधायक था वह चला गया। ऐसी स्थिति में उन्होंने ऊधमसिंहगनर और हरिद्वार से स्वयं चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पार्टी हित में सहसपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। नैनीताल ऊधसिंहनगर और टिहरी से प्रदेश की आधी सीटों की लड़ाई उन्होंने और किशोर उपाध्याय ने अपने कंधों पर लेने का फैसला किया है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाधय ने कहा पूरा विश्वास है कि दो तिहाई बहुमत से उत्तराखंड में कांग्रेस पुन: सरकार बनाएगी।
विज्ञापन