फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress to revive the overthrow memory

राज्य को पटरी पर लाने के लिए कांग्रेस को उखाड़ फेंके: स्मृति

Sun, 12 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Sun, 12 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congress to revive the overthrow memory
केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने अल्मोड़ा के रैमजे इंटर कॉलेज प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी रघुनाथ सिंह चौहान और भिकियासैंण के रामलीला मैदान में रानीखेत क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। स्मृति ईरानी ने कहा कि पहाड़ में महिलाएं शराब से परेशान हैं, और गांव-गांव में अवैध शराब बिक रही है। लेकिन सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए युवा पलायन कर रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खराब है। उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से राज्य को पटरी में लाने के लिए कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। अल्मोड़ा के रैमजे प्रांगण में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस दस साल राज कर चुकी है। लेकिन युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई योजनाएं नहीं बनी हैं।
विज्ञापन


नौकरी की तलाश में नौजवान शहरों में धक्के खा रहे हैं। पलायन नहीं थमने से गांवों में बुजुर्ग ही रह गए हैं। हमारे वीर सैनिक अपनी जान पर खेल कर देश की रक्षा करते हैं, लेकिन 40 साल से वन रैंक वन पेंशन की मांग को कांग्रेस ने पूरा नहीं किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने के बाद सबसे पहले इस मांग को पूरा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में अवैध शराब का धंधा जोरों से चल रहा है। शराब से खास तौर पर महिलाएं परेशान हैं। भाजपा सत्ता में आई तो प्रदेश की कानून व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी।स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि अल्मोड़ा के अस्पतालों में डॉक्टरों की काफी कमी है। लेकिन यहां के विधायक ने इसके लिए कुछ नहीं किया। बाद में अनशन कर अपनी लाल बत्ती की मांग पूरी करवा ली। अल्मोड़ा से भाजपा प्रत्याशी रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि कोसी में बैराज बन जाने के बावजूद पानी की समस्या हल नहीं हुई।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा की जीत होने पर सीवर लाइन निर्माण सहित लोगों की अन्य समस्याओं के समाधान का वादा किया। उन्होंने बैराज निर्माण में अनियमितताओं का भी आरोप लगाया। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने कांग्रेस विधायक पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। संचालन अजीत कार्की ने किया।  उधर भिकियासैंण के रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही लघु और सीमांत किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। भारी भीड़ देखकर गदगद स्मृति ईरानी ने काश्तकारों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की भी बात कही। उन्होंने कहा गरीब परिवारों को प्राथमिक से लेकर उच्च और तकनीकी शिक्षा मुफ्त में दी जाएगी। स्मृति ईरानी ने आधे घंटे के अपने संबोधन में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का विकास कांग्रेस नहीं करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मोदी और भाजपा की हवा चल रही है। इससे पूर्व महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने कुमाऊंनी पिछोड़ा ओढ़ाकर और पुष्प मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी और संचालन मदन मेहरा ने किया। सभा को दिल्ली के पूर्व विधायक मोहन सिंह बिष्ट, लीला बिष्ट, कैलाश पंत, मदन सिंह, तारा दत्त शर्मा, निर्मला शर्मा, संतोष असनोड़ा, कविता मनराल, जितेंद्र वर्मा, धनसिंह रावत, प्रकाश जोशी, देवी राम, त्रिभुवन शर्मा आदि ने संबोधित किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed