फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress Targets On Central Government

केंद्र सरकार कर रही अमर जवान ज्योति का अपमान: आकांक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congress Targets On Central Government
अल्मोड़ा में प्रेस वार्ता करती महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव आकांक्षा ओला - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड मीडिया कोआर्डिनेटर आकांक्षा ओला ने कहा कि पिछले 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति देश के वीर जवानों के शौर्य, साहस, बलिदान और स्वाभिमान का प्रतीक है। इंडिया गेट पर स्थापित अमर ज्योति का नया पता अब वॉर मेमोरियल होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार शहीद जवानों का अपमान कर रही है। अमर जवान ज्योति को विस्थापित करने का उद्देश्य सिर्फ सेंट्रल विस्टा का निर्माण करना है। ओला अल्मोड़ा में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उत्तराखंड में विधानसभा प्रत्याशियों की सूची को लेकर राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि अभी देर नहीं हुई है। पार्टी जल्द प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। कांग्रेस चुनाव में आम आदमी की समस्याओं समेत अमर जवान ज्योति को भी मुद्दा बनाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा पार्टी तय करेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, प्रदेश सचिव पारितोष जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed