फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress's protest against rising prices of petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Congress's protest against rising prices of petrol and diesel
अल्मोड़ा। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अल्मोड़ा और बागेश्वर में कार्यकर्ताओं ने मालरोड में पेट्रोल पंप के पास केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई आसमान छू रही है, इस कारण गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के सम्मुख गंभीर आर्थिक संकट हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं मालरोड में पेट्रोल पंप के समीप एकत्र होकर कहा कि लगातार पेट्रोल डीजल के साथ ही सब्जी, राशन सहित दैनिक उपभोग की वस्तुएं काफी महंगी हो गई है। अच्छे दिनों का सपना जनता को दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है। भाजपा सरकार सत्ता के मद में चूर है। उसे जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं रह गया है। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पारितोष जोशी, तारु तिवारी, गीता मेहरा, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

धौलादेवी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे के नेतृत्व में पेट्रोल पंप के सम्मुख बैठकर नारेबाजी जाहिर की। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। वहां ब्लॉक अध्यक्ष पूरन बिष्ट, खीमानंद पांडे, हरीश जोशी, धन सिंह, संतोष आर्य, आनंद जोशी, कुंदन गैड़ा, गणेश पांडे, दिनेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस : पाठक
बागेश्वर। बागेश्वर में आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में माल रोड स्थित पेट्रोल पंप के आगे धरना दिया। उन्होंने सरकार से महंगाई पर जल्द अंकुश लगाने की मांग की। जिलाध्यक्ष पाठक ने कहा कि कांग्रेस महंगाई के मुद्दे को लेकर हर मंच पर सरकार को घेरेगी। अगर सरकार समय रहते नहीं चेती तो आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता उसे सबक सिखाएगी। वहां प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता रावल, जिला उपाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस इंद्रा जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेश खेतवाल, ईश्वर पांडे, अर्जुन देव आदि थे।
मोदी जी पेट्रोल सेंचुरी बनाने वाला है...
अल्मोड़ा। युकां कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष निर्मल रावत के नेतृत्व में शिखर तिराहे के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी का मुखौटा पहने बल्ला हाथ में लेकर बता रहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें जल्द सेंचुरी बनाने वाली हैं। इसे रोकने में भाजपा सरकार नाकाम हो गई है। वहीं कार्यकर्ता अपने दोपहिये वाहनों को जमीन पर लेटाकर संदेश दे रहे थे कि आम आदमी ने बढ़ती पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। प्रदर्शन में महासचिव संजीव कर्म्यल, आशीष कुमार, विजय कनवाल, गिरीश, पंकज ऐरी, विपुल कार्की, छात्रसंघ महासचिव नवीन कनवाल, आजम अंसारी, भरत मेहरा, भानु बिष्ट, शुभम कनवाल, गीता सैनी आदि शामिल रहे।
कांग्रेसियों ने सल्ट ब्लाक मुख्यालय में फूंका भाजपा सरकार का पुतला
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ मौलेखाल ब्लाक मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस सिलेंडर 400 रुपये से बढ़कर 900 रुपये हो गया है। खाद्य तेल सहित अन्य जरुरी वस्तुओं के दाम भी आसमान छू रहे हैं। जरूरी वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही हैं। सल्ट की खस्ताहाल सड़कों में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सरकार और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शन में युकां जिला उपाध्यक्ष अमित रावत, सोबन सिंह बोरा, नारायण सिंह रावत, देवेंद्र रावत, केशवदत्त, धर्मेंद्र शर्मा, आनंद सिंह भंडारी, घनानंद शर्मा आदि शामिल रहे हैं।
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का रानीखेत में हल्ला बोल
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिलाध्यक्ष महेश आर्या के नेतृत्व में कांग्रेसियों केमू स्टेशन स्थित पेट्रोल पंप पर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आए दिन पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ने से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। तेल, राशन, दालों की कीमतें आसमान छू रही हैं। कहा कि मोदी सरकार गरीब और बेरोजगार जनता को महंगाई के माध्यम से त्रस्त करने पर तुली हुई है। कांग्रेस महंगाई के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। यहां नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष यतीश रौतेला, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह बिष्ट, कुलदीप कुमार, पंकज गुर्रानी, सोनू सिद्धिकी, विजय रावत आदि थे।
कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, नारेबाजी की
भतरौजखान (अल्मोड़ा)। पेट्रों पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भतरौंजखान स्थित पेट्रोल पंप पर सांकेतिक धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार संवेदनहीनता दिखाकर कुंभकरणीय नींद में सोई है। वहां प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवादल ललित गड़कोटी, नंदन किरौला, नरेंद्र कठायत, कुबेर किरौला, लच्छी राम आदि थे।

बढ़ती महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का धरना
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पेट्रोल व खाद्य तेल आदि की बढ़ती कीमतों के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप परिसर में नारेबाजी करते हुए सांकेतिक धरना दिया। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार, दीपक नेगी, जीवन नेगी, राजू वर्मा, महेश गिरी, हेमा कठायत, दीपक कुमार, महेंद्र बेड़िया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed