{"_id":"5ac7b6234f1c1bca618b5e02","slug":"congress-rally-protest-against-dda","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
डीडीए के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीए के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नगर में जुलूस निकाला। जुलूस माल रोड और मुख्य बाजारों से होकर गुजरा। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता हाथों में झंडे, बैनर के अलावा विकास प्राधिकरण के विरोध में तख्तियां लिए चल रहे थे। इससे पहले हुई सभा में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता के विरोध के बावजूद जिला विकास प्राधिकरण थोप दिया है। पांच महीने में जनता काफी परेशान हो चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर विकास प्राधिकरण को शीघ्र समाप्त नहीं किया गया तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर जोरदार आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। प्राधिकरण में तैनात अधिकारी और कर्मचारी नियमों का हवाला देकर जनता को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
सभा को पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, अल्मोड़ा अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, त्रिलोचन जोशी, दीवान सतवाल, राजेंद्र बोरा, सर्वजीत मेहरा, दीप सिंह डांगी, राजेंद्र बाराकोटी, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, कल्पना नेगी, किरन साह, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, लीला जोशी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान पंकज वर्मा, सुनील कर्नाटक, दीपांशु पांडे, मनोज सनवाल, राजीव कर्नाटक, परितोष जोशी आदि थे।
विज्ञापन