फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress rally in Sult

कांग्रेस ने निकाली भाजपा हिसाब दो जवाब दो रैली

Sun, 25 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मानिला (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मानिला (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 25 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Congress rally in Sult
सल्ट में कांग्रेस की रैली - फोटो : अमर उजाला

मानिला (अल्मोड़ा)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जालीखान से मौलेखाल तक भाजपा हिसाब दो जवाब दो रैली निकाली। रैली में शामिल कार्यकर्ता भाजपा से केंद्र सरकार कार्यकाल का हिसाब मांग रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में रविवार को जालीखान से मौलेखाल तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा हिसाब दो जवाब दो रैली निकाली। रैली में शामिल कार्यकर्ता कब आएगा काला धन, कब घटेगी महंगाई आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन


मौलेखाल में हुई सभा में मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत सिंह रावत ने केंद्र सरकार को जुमलेबाजी की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चुनाव के समय जनता के किए गए वायदों को भूल गई है। आगामी 2017 में जनता प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवेंद्र रावत, ब्लॉक प्रमुख सल्ट मुन्नी देवी, ब्लॉक प्रमुख स्याल्दे आनंदी कत्यूरा, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन रावत, विधानसभा प्रभारी शिवपाल रावत, ज्येष्ठ उप प्रमुख कुंदन बिष्ट, प्रहलाद रावत, महेंद्र रावत, नंदन बोरा, दिग्पाल बोरा, शोबन सिंह बोरा, गोपाल सिंह रावत, गणेश सिंह रावत, मोहन पाठक समेत मानिला, सदर, क्वैरला, रतखाल, डोटियाल, झिमार, पैंसिया, सराईखेत, मरचूला, तल्ला सल्ट आदि क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed