फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress members lock up CHC Devayal.

Almora News: सीएचसी देवायल में कांग्रेसियों ने की तालाबंदी

Mon, 21 Sep 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 21 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Congress members lock up CHC Devayal.
सीएचसी देवायल में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता। 
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवायल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अस्पताल में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। करीब 35 से 45 मिनट तक मुख्य गेट बंद रखा गया।
विज्ञापन

मरीजों और तीमारदारों को परेशानी होने लगी तो कार्यकर्ताओं ने ताला खोल दिया और अस्पताल परिसर में सांकेतिक धरना जारी रखा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि 16 सितंबर को जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सीएचसी देवायल की व्यवस्थाओं में सुधार, उच्चीकृत सीएचसी को पूर्ण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग की गई थी। मांगें पूरी नहीं होने पर तालाबंदी की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन


शौचालय बने स्टोर, व्हीलचेयर में फुटरेस्ट तक नहीं
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों के लिए मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। शौचालयों का इस्तेमाल स्टोर के रूप में किए जाने, मरीजों के बैठने के लिए लगी बेंचों के टूटे होने और व्हीलचेयर में फुटरेस्ट तक नहीं होने की बात कही गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को रामनगर, हल्द्वानी समेत अन्य शहरों में उपचार के लिए रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने कहा कि बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का खामियाजा ग्रामीणों, महिलाओं और नवजात शिशुओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि हाल के महीनों में अस्पताल में हुई 18 डिलीवरी में से 12 पुरुष चिकित्सकों ने कराई हैं। उन्होंने इनोलू गांव की निशा की मौत का भी उल्लेख किया और कहा कि समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से मरीजों को बड़े अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ती।


सुधार नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन
वरिष्ठ कांग्रेसी घनानंद शर्मा ने चेतावनी दी कि 20 दिन के भीतर सीएचसी की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के खिलाफ जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विशन दत्त शर्मा, ग्राम प्रधान अमित रावत, पूर्व ग्राम प्रधान मोहन सिंह रावत, केपी शर्मा, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मोहन शर्मा, जीवन सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed