रानीखेत (अल्मोड़ा)। डबल इंजन सरकार पर अवैध खनन कराने तथा खनन माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए रानीखेत के कांग्रेसियों ने गांधी चौक पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का पुतला फूंका। कहा कि सरकार पूरी तरह से खनन माफिया के साथ है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार के संरक्षण में प्रदेश में अवैध खनन हो रहा है। प्राकृतिक संसाधनों की खुली लूट मची हुई है। अवैध खनन में पकड़े गए वाहनों को छोड़ने के आदेश भी सरकार दे रही है। ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया। वहां पर ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, हेमंत रौतेला, ज्येष्ठ उप प्रमुख मोहन नेगी, व्यापार मंडल उपसचिव विनीत चौरसिया, बिशन टनवाल, हेमंत मेहरा, कुलदीप कुमार आदि थे।