{"_id":"659d3db779c57bf99e07f785","slug":"congress-made-serious-allegations-against-bjp-in-ankita-murder-case-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ankita Murder Case: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, विधायक और SDM पर कब होगी कार्रवाई, उठाई ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ankita Murder Case: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, विधायक और SDM पर कब होगी कार्रवाई, उठाई ये मांग
Tue, 09 Jan 2024 06:06 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 09 Jan 2024 06:06 PM IST
सार
अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी को जांच के दायरे में शामिल करने की मांग की है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीएम विनीत तोमर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
अंकिता भंडारी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी को जांच के दायरे में शामिल करने की मांग की है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीएम विनीत तोमर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अंकिता केस में पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं को भी प्रताड़ित कर रही है। राज्यपाल से त्वरित इसका संज्ञान लेने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने आरोप लगाया कि अंकिता हत्याकांड में रिजॉर्ट से अहम सबूत मिटाने में भाजपा की एक विधायक और एसडीएम की भूमिका रही है, जिस पर भाजपा सरकार चुप्पी साधे है।
ये पढ़ें- घर से लापता फौजी की पत्नी: तीन बच्चों की मां को सोशल मीडिया पर 20 साल के लड़के से हुआ प्यार, यूपी में मिली
विज्ञापन
सरकार इस मामले को दबाने में लगी है लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाकर दोषियों और उनको बचाने वाली सरकार के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष तारा जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती, मनोज सनवाल, बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष कवींद्र पंत, नगर महिला अध्यक्ष दीपा साह, जया जोशी, तारा तिवारी आदि शामिल रहे।