{"_id":"5be9cf26bdec226934564172","slug":"congress-is-contesting-with-incomplete-mindset-ajay-bhatt","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे मन से चुनाव लड़ रही है कांग्रेस: अजय भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे मन से चुनाव लड़ रही है कांग्रेस: अजय भट्ट
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने हार की डर से नवगठित चिलियानौला (रानीखेत) सीट पर प्रत्याशी ही नहीं उतारा और न ही किसी को पार्टी का सिंबल दिया है। कई अन्य स्थानों पर भी कांग्रेस अधूरे मन से चुनाव लड़ रही है। भट्ट ने कहा कि पार्टी ने बगावत करने वाले पांच दर्जन कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया है और जिन लोगों को बाहर किया गया है उन्हें लोकसभा चुनाव में भी पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा।
यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि नगर निकायों के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर में भी साल भर में छह करोड़ रुपये बजट मिलता था, लेकिन आज 11 करोड़ वार्षिक बजट मिल रहा है। नगर निकायों को विकसित करने के लिए पर्याप्त बजट दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही कुमाऊं क्षेत्र में सीपैड संस्थान की स्थापना की जाएगी। इसके लिए जगह का भी निर्धारण शीघ्र कर लिया जाएगा। सीपैड में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को तुरंत रोजगार मिलेगा।
भट्ट ने कहा कि कई स्थानों पर यह शिकायतें भी मिलती हैं कि कुछ कार्यकर्ता दिखावे के लिए पार्टी प्रत्याशी के साथ प्रचार में चलते हैं और अंदरखाने किसी अन्य को समर्थन देने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों पर निगाह रखने के लिए पार्टी ने हर नगर निकाय में गोपनीय टीम बनाई है। टीम अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को देगी और यदि ऐसे लोगों के खिलाफ पुख्ता प्रमाण मिले तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष और पार्टी प्रत्याशी कैलाश गुरुरानी सहित अन्य लोग मौजूद थे।