फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress hanged the issue of the district by creating a reorganization commission: Chufal

कांग्रेस ने पुनर्गठन आयोग बनाकर लटकाया जिले का मुद्दा : चुफाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Congress hanged the issue of the district by creating a reorganization commission: Chufal
कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। घोषित जिलों के गठन मामले की गुत्थी फिलहाल सुलझती नहीं दिख रही है। जिले के भ्रमण पर पहुंचे पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि भाजपा ने ईमानदारी के साथ 2011 में चार जिलों की घोषणा की थी लेकिन 2012 में सरकार बदलने के बाद कांग्रेस ने जिला पुनर्गठन आयोग बनाकर मामले को लटका दिया। अब आयोग की रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन

शिवमंदिर में पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग का विकास कर रही है। युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में फिर से भाजपा सत्तासीन होगी। घोषित रानीखेत, डीडीहाट, यमुनोत्री और कोटद्वार जिलों के सवाल पर उन्होंने कहा कि कि भाजपा छोटी-छोटी प्रशासनिक इकाई में विश्वास रखती है। इसीलिए 2011 में चार जिलों की घोषणा हुई, लेकिन कांग्रेस के अड़ियल रवैये के चलते उस वक्त जीओ जारी नहीं हो सका। 2012 में सरकार बदल गई। कांग्रेस ने वायदा किया था कि जिलों को अस्तित्व में लाएंगे, लेकिन उल्टा उन्होंने जिला पुनर्गठन आयोग बनाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही जिलों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा डीडीहाट की भी घोषणा हुई थी, नए जिलों के गठन का मामला भी उन्होंने ही हरिद्वार कार्यसमिति की बैठक में उठाया था। जिलों के गठन को लेकर हर संभव संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर : चुफाल
अल्मोड़ा/रानीखेत। भाजपा मजखाली मंडल की कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने दावा किया कि 2022 में भाजपा 60 सीटों से अधिक सीटें जीतकर पुन: सरकार बनाकर नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों से विपक्ष बौखला गया है। कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है। आपस में लड़कर ही कांग्रेस पार्टी स्वत: समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष रवि रौतेला और मुख्य वक्ता जिला महामंत्री महेश नयाल ने कहा कि भाजपा एक विचार में चलने वाली पार्टी है। मंडल प्रभारी विनीत बिष्ट ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के संघर्ष से पार्टी आगे बढ़ी है। बैठक में दीपक रावत, दीपक बोरा, राम चंद्र जोशी, राजेंद्र प्रसाद, भूपाल सिह परिहार, बलवंत बजेठा आदि थे।

भाजपा रानीखेत और ताड़ीखेत मंडल कार्यसमिति की बैठकों को संबोधित करते हुए बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। बूथ मजबूत होंगे तो जीत सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, कैलाश पंत, ललित मेहरा, मोहन नेगी आदि थे। इससे पहले केएमवीएन उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी, महेंद्र अधिकारी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सह प्रवक्ता विमला रावत, रोहित शर्मा, प्रदीप बिष्ट, मोहन नेगी आदि ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed