फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress did Jalabhishek of Lord Shiva for the wisdom of the government

अल्मोड़ा: कांग्रेस ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया भगवान शिव का जलाभिषेक

Sat, 18 Feb 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 18 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Congress did Jalabhishek of Lord Shiva for the wisdom of the government
अल्मोड़ा। कांग्रेस ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि सरकार बेरोजगारों पर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज दबाना चाहती है। कांग्रेस ने जलाभिषेक कर सरकार की सद्बुद्धि की कामना की है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भोज, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर के सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के शासन में प्रदेश में अराजकता का माहौल है। बेरोजगार सड़कों पर हैं और हर रोज नए-नए भर्ती घोटाले सामने आ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना भगवान शिव से करती है।
विज्ञापन

कहा कि इसी कामना के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर विकासखंड में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक ने नगर स्थित शिवालय में जलाभिषेक किया। कहा कि कांग्रेस युवाओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध करती है। सरकार को उनकी परेशानी समझते हुए पहले ही भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच के आदेश जारी करने चाहिए। इस मौके पर कुंदन भंडारी, देवेंद्र बिष्ट, प्रवीण मेहता, देवेंद्र कर्नाटक, महिमन बिष्ट, दिनेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed