फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress burnt the effigy of Finance Minister Prem Chand Aggarwal, demanded his arrest

Almora News: कांग्रेस ने वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल का पुतला फूंका, गिरफ्तारी की मांग

Wed, 03 May 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 03 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of Finance Minister Prem Chand Aggarwal, demanded his arrest
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता । स
कांग्रेस कार्यकर्ता बोले, वित्त मंत्री को बर्खास्त कर उन पर गुंडा एक्ट लगाया जाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल की बीच सड़क पर युवक के साथ हुई हाथापाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चौघानपाटा में वित्त मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने वित्त मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर गुंडा एक्ट लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।
इस मौके पर हुई सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू ने कहा कि वित्त मंत्री के बीच सड़क में इस तरह की अराजकता से जनता में भय और दहशत है। सत्ता के नशे में ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकती हैं। जिला महामंत्री त्रिलोचन जोशी ने कहा कि वित्त मंत्री प्रेम चंद्र का विवादों से पुराना नाता रहा है। विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए विधानसभा में गुपचुप नियुक्तियों में भी मंत्री का बड़ा हाथ रहा हैं। बीच सड़क में मंत्री की हरकत से हर कोई शर्मसार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तत्काल मंत्रिमंडल से वित्तमंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। ऐसे मंत्री विधानसभा के भीतर किसी भी विधायक के ऊपर जवाब-सलाह में भी मारपीट की बड़ी घटना की पुनरावृत्ति कर सकता है। राज्य के एक मंत्री की ओर से स्वयं ऐसी घटना करके राज्य की कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लगाकर मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर काला धब्बा लगा दिया है।
विज्ञापन

-----------
पुतला फूंकने वालों में ये रहे शामिल
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, महिला जिला उपाध्यक्ष जया जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव, शहजाद कश्मीरी, नगर महिला अध्यक्ष दीपा साह, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, भैंसियाछाना ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दीपक पांडेय, देवेंद्र धौनी, महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, जिला मंत्री रोहित रौतेला, राजेंद्र बोरा, सुनील कर्नाटक, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, तारा तिवारी, प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी, नगर महामंत्री वैभव पांडे, प्रदेश सोशल प्रकोष्ठ महासचिव शरद साह, नगर उपाध्यक्ष कार्तिक साह, एनडी पांडे आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
वित्त मंत्री नैतिकता के आधार पर दें इस्तीफा

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कांग्रेस के सांगठनिक जिला रानीखेत के जिलाध्यक्ष नारायण रावत ने कहा है कि ऋषिकेश विधायक और उत्तराखंड के वित्त मंत्री को नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और उसके मंत्री तानाशाही पर उतर आए हैं। सरे राह थप्पड़ मारने की घटना निंदनीय है। उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। धामी सरकार नियमों के तहत उन पर कार्यवाही करे। प्रेम चंद्र अग्रवाल ने जिस प्रकार एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर कानून तोड़ा और एक नागरिक के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया वह निंदनीय है।

फोटो: 03 आरकेटी 02पी: नारायण रावत
................
सरेराह मारपीट करने वाले मंत्री को बर्खास्त करे सरकार



- कांग्रेसियों ने एसबीआई तिराहे पर जलाया कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल का पुतला



- मंत्री से की सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल के सरेबाजार युवक से मारपीट की कांग्रेस पार्टी ने निंदा की है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर कैबिनेट मंत्री का पुतला दहन किया। मंत्री से मामले को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और प्रदेश सरकार से तत्काल कैबिनेट मंत्री को पद से बर्खास्त करने की मांग की।


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने एक निर्दोष के साथ जिस तरह से मारपीट की, वह अशोभनीय कृत्य है। प्रदेश की सरकार निरंकुश हो गई है और सरकार के नुमाइंदे पद की गरिमा को तार-तार करते हुए सड़क पर मारपीट कर रहे हैं। कहा कि एक मंत्री का ऐसा आचरण बेहद निंदनीय है। प्रदेश सरकार को तत्काल मंत्री को उसके पद से हटा देना चाहिए। मंत्री को भी अपने कृत्य के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपा धपोला, युकां अध्यक्ष गोकुल परिहार, कवि जोशी, रंजीत दास, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed