{"_id":"5d4ebe6d8ebc3e6cbf3f5ee5","slug":"congress-burnt-effigy-of-mla-and-state-government-almora-news-hld3523951102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन
स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला, महिला और बेस अस्पताल में चिकित्सा विशेषज्ञों की तैनाती और हार्ट केयर सेंटर को सुचारू रखने समेत अल्मोड़ा के अस्पतालों को रेफर सेंटर नहीं बनाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रीय विधायक समेत प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा के तीन बड़े अस्पताल रेफर सेंटर के रूप में काम कर रहे हैं, जिनसे जनता को काफी असुविधाएं हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर बेस अस्पताल में हार्ट केयर सेंटर को बंद कराया जा रहा है जबकि कुमाऊं की जनता को इससे लाभ मिल रहा था। उन्होंने सभी अस्पतालों में शीघ्र चिकित्सा विशेषज्ञों की तैनाती की मांग की है।
गांधी पार्क में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व की सरकार द्वारा बेस अस्पताल में हार्ट केयर सेंटर संचालित किया गया था जिसका लाभ पूरे कुमाऊं की जनता को मिल रहा था। लेकिन अब भाजपा सरकार हार्ट केयर सेंटर को बंद करना चाह रही है। वक्ताओं ने कहा कि आए दिन महिला अस्पताल से गर्भवती महिलाओं को हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है जो काफी चिंताजनक है।
जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला समेत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शीघ्र चिकित्सा विशेषज्ञों की तैनाती की मांग की है। उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ को शासन के इशारों में जबरन कानूनी धाराओं में फंसाए जाने का भी विरोध किया और एफआईआर निरस्त करने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में लता तिवारी, तारा चंद्र जोशी, हर्ष कनवाल, प्रीति बिष्ट, विनोद वैष्णव, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, सचिन आर्या, किशन लाल, सुरेंद्र मेहरा, मोहन सिंग्वाल, रितिक नयाल, प्रकाश चंद्र आर्या आदि मौजूद रहे।