फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress appointed Uma Singh as District Panchayat President candidate

कांग्रेस ने उमा सिंह को बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
Congress appointed Uma Singh as District Panchayat President candidate
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस ने अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। रवाड़ी से जिला पंचायत सदस्य उमा सिंह बिष्ट को कांग्रेस ने जिला पंचायत अल्मोड़ा अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है। उमा सिंह द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन बिष्ट की पत्नी हैं। कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने यहां पत्रकार वार्ता में उन्हें प्रत्याशी बनाने की घोषणा की और दावा किया कि कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या बल है। पार्टी एकजुट है और अध्यक्ष पद पर पार्टी जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी लोगों से अध्यक्ष पद के लिए रायशुुमारी की गई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और मैं उनसे मिलकर आ रहा हूं। संख्या बल अधिक होने और हाईकमान से वार्ता के बाद उमा सिंह बिष्ट को पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। निर्दलीय समेत अन्य दलों का भी पार्टी को सहयोग मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धनबल और सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करना चाहती है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व सीएम हरीश रावत, इंदिरा हृदयेश आदि नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस उत्तराखंड में पांच छह-बोर्डों में जीत हासिल करेगी। प्रभारी ने कहा कि निर्णय से कुछ लोग प्रभावित होते हैं। कई टिकट मांगते हैं पर एक को टिकट मिलता है। पूरी पार्टी एकजुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूकेडी ने राज्य बनाने ने तन-मन से सहयोग दिया, अब प्रदेश हित में कांग्रेस को समर्थन दे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार बजट में लगातार कटौती कर रही है। इस अवसर पर अल्मोड़ा कांग्रेस इकाई जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, रानीखेत जिला इकाई अध्यक्ष महेश आर्या, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, पूर्व मंत्री अजय सिंह, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, दीप डांगी, राजीव कर्नाटक आदि मौजूद थे।

कांग्रेस की अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी उमा सिंह बिष्ट।

कांग्रेस की अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी उमा सिंह बिष्ट।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed